अपने सपनों को पूरा करना ही परम कर्तव्य
- A1 Raj
- 11 दिस॰ 2023
- 1 मिनट पठन
जयपुर। अपने पूर्वजों के सपनों को पूरा करना ही परम कर्तव्य और सच्ची समाज सेवा है। यह कहना है मेघराज हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं जनरल मेडिसिन गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. सिद्धार्थ जैन का, जिन्होंने रविवार को राजधानी के वैशाली नगर में गांधी पथ पश्चिम स्थित नवनिर्मित मेघराज हॉस्पिटल का शुभारंभ किया।

इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि जयपुर जिला प्रमुख रमा चौपड़ा, नवनिर्वाचित विधायक कर्नल राजवर्धन सिंह राठौड़ के पिता कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम जैन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन जैन भी उपस्थित हुए। उल्लेखनीय है कि यह हॉस्पिटल डॉ. सिद्धार्थ जैन के परदादा स्व. मेघराज सिंघी एवं परदादी रतनी देवी सिंघी चुरू निवासी के सपनों को साकार करते हुए शुरू किया गया है। उनका सपना था कि वे मानव सेवा के लिए एक हॉस्पिटल का निर्माण करवाएं, जिसे आज पूरा किया गया।
उनके सुपुत्र मांगीलाल सिंघी और निर्मला देवी सिंघी होटल सिद्धार्थ अजमेर रोड की संचालिका हैं और असम मार्केटिंग अध्यक्ष बोर्ड के अशोक कुमार सिंघी, आईआरएस इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के डॉक्टर धीरज जैन, डॉक्टर सोनिया जैन, अशोका फाउंडेशन और गौतम कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर गौतम सिंघी एवं शीतल सिंघी व उनके पुत्र द्वारा यह सपना पूरा किया गया।

इस मौके पर आयोजित समारोह में कई गणमान्य नागरिक, डॉक्टर्स एवं अतिथि पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल कोटा नॉर्थ, पूर्व कृषि उपज मण्डी मेंबर जयपुर के सीता रघु, सर्व कुमावत क्षेत्रीय महासभा के प्रेदश अध्यक्ष अमरचंद कुमावत और अहिंसा ज्योति संघ के अध्यक्ष राजेश कोठारी व सचिव पंकज बोहरा सहित अन्य मेंबर्स शामिल हुए।







टिप्पणियां