top of page
खोज करे

अनीशा चावला को युवा कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 23 सित॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

जयपुर। श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूंं के तत्वावधान में वैशाली नगर जयपुर की युवा कलाकार श्रीमती अनीशा चावला को युवा कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान संस्थान अध्यक्ष रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने अनीशा चावला को घर पर जाकर प्रदान किया।

चावला जयपुर की उभरती हुई चित्रकार है। आपने चित्रकला विभाग राजस्थान विश्वविद्यालय से चित्रकला विषय में एम .ए .कर रखा है । आपकी चित्र प्रदर्शनी राजस्थान ललित कला अकादमी, जवाहर कला केंद्र जयपुर, रविंद्र मंच आदि पर आयोजित होने वाले कला महोत्सव में लगती रहती है। आपने फड़ चित्रण कार्यशाला, लिथो चित्रण कार्यशाला आदि कार्यशालाओं में भाग लिया है रंगमंच व नाट्यकला से संबंधित नाटकों में व्यंग्य चित्रण किया है।

संस्थान अध्यक्ष सुनील सोगण ने अनीशा के कला की प्रशंसा की और धन्यवाद दिया। सोगण जी अब तक राजस्थान के विभिन्न विद्या के 75 से अधिक कलाकारों, समाज सेवी, पर्यावरण सेवी आदि को घर-घर जाकर सम्मानित कर चुके हैं इनका मुख्य उद्देश्य है रंगमंच, कला, संस्कृति, साहित्य का संरक्षण करना और कलाकारों को मान सम्मान देना। इस सुंदर अवसर पर रोहिताश्व चावला, दीपक निर्वाण ,प्रेमलता चावला ,रेखा स्वामी, माया यादव, देवांशी निर्वाण, अथर्व चावला आदि उपस्थित थें।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page