अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जन्म जयंती पर अनूठी सवामणि
- A1 Raj
- 26 दिस॰ 2023
- 3 मिनट पठन
अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जन्म जयंती पर अनूठी सवामणि
- 2000 गायों को कराई 21 सवा मानी यानी 1100 किलो की प्रसादी
-परोसा पंच मेवा, खजूर, मेथी तिल, गजक और चूरमा, दाल बाटी
जयपुर। युग पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 99वीं जन्म जयंती पर पहली बार एक अनूठी सवामणि का आयोजन किया गया। शहर ही नहीं संभवत पूरे राज्य में ऐसा आयोजन पहली बार हुआ है। रवि फाउंडेशन व हैनिमैन चैरिटेबल मिशन सोसाइटी की ओर से यह सवामणि महोत्सव लोगों के लिए नहीं बल्कि गौ माता के लिए आयोजित किया गया। पिंजरापोल गौशाला स्थित सनराइज औषधी पार्क में आयोजित इस महोत्सव की खास बात यह रही कि गायों को उनकी पसंद की प्रसादी परोसी गई। इसमें प्रमुख रूप से खजूर, पंचमेवा, गुड़, मेथी, तिल, तिल की खली गायों के भोजन में शामिल की गई। रवि फाउंडेशन के अध्यक्ष पुलकित भारद्वाज ने बताया कि ये सभी खाद्य सामग्री गायों का सर्दी से बचाव तो करेंगी ही उनके स्वास्थ्य को भी अच्छा रखेंगी, इसी मकसद से सवामणि का यह आयोजन किया गया। इसके साथ ही गायों को चूरमा दाल बाटी भी खिलाया गया। इस महोत्सव के तहत 2000 गायों के लिए 21 सवाणियां एक साथ की गई। इसमें करीब 1100 किलो खाद्य सामग्री शामिल की गई। कार्यक्रम में शहर की कई संस्थाओं ने सहयोग किया।








टिप्पणियां