अग्रवाल टफन्ड ग्लास इंडिया लिमिटेड का शेयर आईपीओ प्राइस 108 रुपए के मुकाबले 135 रुपए पर खुला
- A1 Raj
- 5 दिस॰ 2024
- 1 मिनट पठन
अग्रवाल टफन्ड ग्लास इंडिया लिमिटेड की लिस्टिंग सेरेमनी आयोजित

गुरुवार 5 दिसंबर को अग्रवाल टफन्ड ग्लास इंडिया लिमिटेड की लिस्टिंग सेरेमनी आयोजित की गई।
लिस्टिंग 25 फीसदी प्रीमियम के साथ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर हुई। कंपनी का शेयर आईपीओ प्राइस 108 रुपए के मुकाबले 135 रुपए पर खुला और अंत में कंपनी का शेयर 5 फीसदी बढ़कर 141.75 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

लिस्टिंग सेरेमनी में कंपनी की प्रमोटर, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनीता अग्रवाल, कंपनी के अन्य पदाधिकारी, एनएसई एवं बीआरएलएम के प्रतिनिधि मौजूद रहे।







टिप्पणियां