अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह और राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष शिवकरण जानू का अभिनंदन किया
- A1 Raj
- 17 जून 2024
- 1 मिनट पठन
जयपुर। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत और राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिवकरण जानू का विशेष नागरिक अभिनंदन समारोह रविवार को जयपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर देशभर से संघ के सौ से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की वर्ष 1960 में स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा का एक विशेष विवरण भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर राजस्थान स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकरण जानू ने स्वर्णकारों के हितों के लिए हमेशा खड़े रहने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम संयोजक एवं संघ के राष्ट्रीय सचिव दिलीप कुमार ने बताया कि समारोह में जेम्स एंड ज्वेलरी कांउंसिल और जयपुर ज्वैलरी शो की टीम ने भी संघ के साथ मिलकर आगे की योजना बनाई।
कार्यक्रम में मंच संचालन एवं मीडिया मैनेजमेंट प्रसिद्ध एंकर और इवेंट मैनेजर हरिराम किंवाड़ा ने किया।

इस अवसर पर गीतांजलि ज्वेलर्स समूह के चेयरमैन शिवकरण जानू को सर्वसम्मति से संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह और पूरी कार्यकारिणी ने नियुक्ति पत्र सौंपा।

शिवकरण जानू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका स्वागत करने के लिए ज्वेलरी से जुड़े लोगों के साथ ही शिक्षा, समाजसेवा, प्रशासन, खेल, कला, चिकित्सा समेत विशिष्ट क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बुके भेंट कर, फूल माला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में संघ के नेशनल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट परगट सिंह, वाइस प्रेसिडेंट राजेंद्र सोनी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्थान के ऑब्जर्वर सत्यनारायण सेठ, संगठन सचिव अशोक सूरी, नेशनल सेक्रेट्री दिलीप कुमार, दीपा डांवर, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार, नीतीश चौहान, बबलू सेठ, आकाश वर्मा, भानु प्रकाश सेठ व सतीश शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।







टिप्पणियां