top of page
खोज करे

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश ईकाई राजस्थान ने प्रथम पुज्य मोती डूंगरी श्री गणेश मंदिर पर गणेश निमंत्रण के साथ किया पोस्टर विमोचन

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश ईकाई राजस्थान ने प्रथम पुज्य मोती डूंगरी श्री गणेश मंदिर पर गणेश निमंत्रण के साथ किया पोस्टर विमोचन


दिनांक 16 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश ईकाई राजस्थान के तत्वावधान में 24 नवम्बर 2024 को आयोजित होने वाले दीपावली स्नेह मिलन, सम्मान समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव के सफल आयोजन के लिए संस्था के प्रदेश, जिला, महिला, युवा पदाधिकारियों ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर पर एकत्रित होकर गणेश निमंत्रण के साथ किया

पोस्टर विमोचन के बाद मानव को स्वस्थ व निरोग हो इसके लिए ए.एम.आर.सी. हास्पिटल किरण पथ मानसरोवर पर मेडिकल कैंप भी आयोजित किया गया

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन लश्करी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री केशव गुप्ता, प्रदेश मंत्री पंकज गुप्ता, महिला प्रभारी पुष्पा मंगल, शरद गुप्ता जयपुर संभाग प्रभारी,जिला अध्यक्ष राजेश ताम्बी, अशोक गुप्ता,वार्ड अध्यक्ष जिनेश जैन , वार्ड अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष इंजीनियर विक्रम गुप्तासहित अनेक गणमान्य वेश्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश महामंत्री केशव गुप्ता जी ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज को एक मंच पर लाना है जिससे कि राजनीतिक पार्टियों पर भी वैश्य एकता का दबदबा बने।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page