top of page
खोज करे

अखिल भारतीय बलाई महासभा का स्थापना दिवस मनाया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 23 सित॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

अखिल भारतीय बलाई महासभा का स्थापना दिवस मनाया



जयपुर। अखिल भारतीय बलाई महासभा का 11वां स्थापना दिवस समारोह सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के शान्ति नगर स्थित श्रीवीर हनुमान मन्दिर धर्मशाला में आयोजित किया गया।




इस अवसर पर जिला जयपुर शहर की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक बाबूलाल बछेर (पूर्व विधायक), महासभा की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अंजना वर्मा (एडवोकेट) और महासभा के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सूरजमल बुनकर द्वारा नव पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान जयपुर शहर अध्यक्ष बंटी रोजडा ने अतिथियों का स्वागत किया। जबकि जयपुर शहर महासचिव बाबूलाल वर्मा ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर महासभा द्वारा समाजहित में राष्ट्रीय स्तर पर किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मंच संचालन गणेशलाल बुडगाया ने किया।



इस अवसर पर समाज के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबको मोहित कर दिया। कार्यक्रम में समाज सेवियों, समाज के वरिष्ठजनों और प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जितेन्द्र खारडिया, थानागाजी विधायक प्रत्याशी मास्टर बोदन लाल बलाई, राजस्थान प्रदेश प्रभारी नन्दकिशोर वर्मा, प्रदेश महासचिव ललित कुमार वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता हंसराज लाखिवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकिशोर बुनकर, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला, सचिव नीलम, कमलेश बुनकर, मंगलचंद बुनकर, महावीर प्रसाद देवंदा, मनोज नाराणिया, राधेश्याम बुगालिया, लक्ष्मीनारायण बुडगाया, रमेश राजोतिया, महादेव प्रसाद रोजडा, बिरदाराम घोडेटा, संतोष देवी रोजडा, सुनिता निराला, किरण देवी सहित बलाई समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page