अखिल भारतीय बलाई महासभा का पहला रंगीलो लहेरिया महोत्सव
- A1 Raj
- 18 अग॰ 2024
- 1 मिनट पठन
जयपुर । अखिल भारतीय बलाई महासभा ने अपने पहले "रंगीलो लहेरिया महोत्सव" का आयोजन किया, जो बेहद आकर्षक रहा। इस महोत्सव में एकल और समूह नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ-साथ एक बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। महिलाओं ने इस इवेंट में अपनी नृत्य कला और उत्साह का अद्भुत प्रदर्शन किया।

महोत्सव के दौरान मजेदार खेल भी खेले गए, जिसमें एक सवाल-जवाब सत्र शामिल था, जिसने दर्शकों को काफी रोमांचित किया। हर महिला को इस इवेंट के अंत में एक उपहार भी प्रदान किया गया।
"लहेरिया क्वीन" का खिताब सुशीला गुप्ता ने जीता, जबकि "सर्वश्रेष्ठ नर्तकी" का पुरस्कार डॉली को मिला। महासभा की महासचिव, डॉ. अंजना वर्मा ने कहा कि इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य समुदाय की महिलाओं और उनके परिवारों के साथ जुड़ना था। भविष्य में इसी तरह के और इवेंट्स आयोजित किए जाने की योजना है।

उपाध्यक्ष उर्मिला बावलिया और संतोश वर्मा ने इस महोत्सव की मेज़बानी की, दिव्या कनवालिया ने मंच संचालन किया। जयपुर रोटरी क्लब पर्ल की अध्यक्ष अनुराधा शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।





















टिप्पणियां