top of page
खोज करे

मधुर आवाज में गायन को पुनः शुरू या वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रशासन से किया आग्रह

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 30 सित॰ 2024
  • 2 मिनट पठन

सेंट्रल पार्क में सीनियर सिटीजनस को किया जा रहा है परेशान


मधुर आवाज में गायन को पुनः शुरू या वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रशासन से किया आग्रह



जयपुर। राजधानी जयपुर में सेंट्रल


पार्क में प्रातः शनिवार एवं रविवार को सीनियर सिटीजन द्वारा नियंत्रित और मधुर आवाज में गायन की वैकल्पिक व्यवस्था करने हेतु मिडिया से गुहार लगाई है ।


सीनियर सिटीजन ईश्वर प्रसाद ने बताया कि हम राजकीय अवकाश के दिन सेंट्रल पार्क में सुबह साढ़े छ बजे से साढ़े आठ बजे तक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को संगीत गायन मनोरंजन कार्यक्रम करते है जिससे हम सभी का मन लगा रहता है पर कुछ समय से हमे यहा पर इस तरह से गाने बजाने मनोरंजन बैठने के लिए मना किया जा रहा है जबकि संगीत हमें अवसाद से बाहर निकालता है यह एक उपाय है, एक संजीवनी टॉनिक है। संगीत जब कोई दवा काम नहीं कर सकती उस स्थिति में न केवल रोगियों बल्कि सामान्य इंसानों के लिए अत्याअधिक लाभदायक है। हम सभी

नागरिकों की प्रसन्नता, हर्षो उल्लास एवं आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्वस्थ जीवन को कायम रखने हेतू इस कार्यक्रम को पुनः शुरू या वैकल्पिक व्यवस्था प्रशासन को करनी चाहिए। इस मौके पर उपस्थित स्थानीय पार्षद उत्तम शर्मा ने मीडिया को बताया कि इस तरीके से बुजुर्गों के साथ यह अपमान गलत है मैं इस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से बात करुगा।

संगीत एक तरह के योग होते हैं संगीत भी एक योग है हंसना भी है यह लोग यहां बैठकर एक दूसरे को हंस रहे एक दूसरे को खुश रख रहे हैं। ये लोग अपना काम करते है। उसमें किसी को



ऑब्जेक्शन नहीं होना चाहिए। सरकार भी वरिष्ठ नागरिकों को सुविधाएं देती है वरिष्ठ नागरिक घर पर अपने बच्चों का सबका ध्यान रखते हैं यहां के कुछ बच्चों के बीच में बुजुर्गों के बीच में बैठते हैं तो यह उनका जो क्वालिटी टाइम है मेरा अधिकारियों से आग्रह है।

ऐसा कोई काम ना करें वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान चली जाए यह लोग सब आपके साथ खड़े हैं में खुद मंत्री जी से प्रशासनिक अधिकारी से बात करूंगा।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page