top of page
खोज करे

श्री सूरजाराम पूनिया मेमोरियल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 12 अग॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

जयपुर । श्री सूरजाराम पूनिया मेमोरियल टूर्नामेंट 2023 24 का समापन समारोह, बेनाड रोड मचेड़ा ,स्थित जी आर ग्लोबल एकेडमी विद्यालय में संपन्न हुआ ।



विद्यालय की छात्राओं ने मुख्य अतिथि शरद दाधिच , (इंटरनेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी, एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप का प्रतिनिधित्व किया।)  का तिलक लगाकर स्वागत किया ।



मुख्य अतिथि ने श्री सूरजाराम पूनिया जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की । टूर्नामेंट के आयोजक रघुवीर सिंह खर्रा ने मुख्य अतिथि को साफा पहनाकर पुष्प गुच्छ प्रदान किया ।



कार्यक्रम के अध्यक्ष जगदीश पूनिया (प्रबंध निदेशक, श्री बालाजी शिक्षा समिति) को विद्यालय के प्राचार्य सूरज गिर ने पुष्प गुच्छ भेंट स्वरूप प्रदान कर उनका स्वागत किया । तत्पश्चात समस्त अतिथि गण का फाइनल मैच खेलने वाली बास्केटबॉल टीमों से परिचय करवाया गया और खेल आरंभ हुआ ।



आज प्रातः जी आर ग्लोबल अकैडमी v/s रेनबो विद्यालय अंडर 14 बॉयज मैच हुआ जिसमें जी आर ग्लोबल अकैडमी विजय रहा। दूसरा मैच विद्यस्थली v/s संस्कार विद्यालय अंडर 17 बॉयज खेला गया, जिसमें संस्कार विद्यालय विजय रहा। तीसरा मैच फाइनल मैच जी आर ग्लोबल अकैडमी v/s संस्कार विद्यालय अंडर 19 बॉयज खेला गया जिसमें जी आर ग्लोबल अकैडमी विजय रहा। चौथा मैच संस्कार विद्यालय v/s एमजीपीएस अंडर 17 गर्ल्स खेला गया ।



दूसरी और क्रिकेट मैच जी आर ग्लोबल अकैडमी (ए) v/s श्री बालाजी अकादमी के मध्य हुआ जिसमें  श्री बालाजी अकादमी विजय रही । फाइनल मैच जी आर ग्लोबल अकादमी v/s बालाजी अकादमी के मध्य निर्णायक मैच खेला गया।



इस प्रकार टूर्नामेंट के अंत में विजय टीमों की घोषणा की गई तथा उन्हें ट्रॉफी प्रदान की गई। टूर्नामेंट के परिणाम कुछ इस प्रकार रहे ..



बास्केटबॉल में अंडर 14 बॉयज तृतीय स्थान पर अरविंदो स्कूल द्वितीय जी आर ग्लोबल अकादमी  प्रथम स्थान पर रही जीआर ग्लोबल अकैडमी जयपुर।



अंडर 17 गर्ल्स तृतीय स्थान जी आर ग्लोबल अकैडमी जयपुर। द्वितीय स्थान एमजीपीएस रहा । प्रथम स्थान पर संस्कार विद्यालय रहा ।

अंडर 17 बॉयज तृतीय स्थान जी आर ग्लोबल अकादमी जयपुर , द्वितीय स्थान पर विद्यास्थली विद्यालय , प्रथम स्थान संस्कार विद्यालय रहा।



अंडर 19 बॉयज तृतीय स्थान पर रेनबो विद्यालय, द्वितीय स्थान संस्कार विद्यालय प्रथम स्थान श्री सुरजाराम स्पोर्ट्स अकादमी जयपुर रहा।



क्रिकेट में अंडर-19 बॉयज द्वितीय स्थान पर जी. आर ग्लोबल अकादमी (E) रहा । आपको रु. 3100/ का नगद पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान पर श्री बालाजी क्रिकेट अकादमी रहा। आपको रु. 5100/ का नकद पुरस्कार प्राप्त हुआ।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page