top of page
खोज करे

NCC कैडेट का हर कदम सफलता की ओर

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 19 मई 2023
  • 2 मिनट पठन

जयपुर सी स्कीम स्थित सैंट सोल्जर पब्लिक स्कूल ने NCC आगाज कर अपना हर कदम सफलता की ओर अग्रसर किया है।

ree

इस विद्यालय के NCC कैडेट्स ने विभिन्न कार्यक्रमों में अपना उत्साह प्रदर्शित कर एक नई उमंग की पहल की है। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय प्राचार्या ने एन.सी.सी. कैडेट्स का समय-समय पर उत्साहवर्धन कर उन्हें प्रेरित किया है।


ree

विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह जी एन.सी.सी. की गतिविधियों हेतु आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में हमेशा तत्पर रहते हैं, तथा अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर एन.सी.सी. के लिए समर्पित है, उनका मार्गदर्शन एन.सी.सी. कैडेट्स एवं एन.सी.सी. अधिकारी में एक नया जोश पैदा करता है।



विद्यालय प्राचार्या श्रीमती सोनल शर्मा भी अपना अमूल्य समय एन.सी.सी. कैडेट्स को देकर तथा उन्हें एन.सी.सी. का महत्व समझा कर सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहती है।




ree



विद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी उमेश कुमार शर्मा अपने उद्बोधन में सदैव कहते हैं कि एनसीसी का प्रथम उद्देश्य देश के युवाओं का भविष्य निर्माण तथा उनमें निस्वार्थ सेवा की भावना पैदा करना है, ताकि यह युवा भविष्य में अपना व देश का नाम रोशन कर सकें।



ree


विद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स भी भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक हिस्सा लेकर अपना योगदान निभाते हैं, जैसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित मन की बात के 100 वे एपिसोड जो कि राज मंदिर सिनेमा हॉल में प्रसारित किया गया था, रन फॉर यूनिटी के तहत स्टैचू सर्किल तक पैदल मार्च, 15 अगस्त व 26 जनवरी पर परेड का आयोजन, स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्कूल व उसके आसपास के क्षेत्र में सफाई हेतू एन.सी.सी. कैडेट्स , विद्यालय के शिक्षक गण एवं आमजन के द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जाता है।


ree


बात चाहे पुलिस आर्मी बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति हो या विद्यालय एवं आसपास के परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम हो, विद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स सदैव समाज सेवा के कार्यक्रमों में तत्पर रहते हैं।



ree


प्रत्येक कार्यक्रम की समाप्ति पर एन.सी.सी. कैडेट्स को पौष्टिक अल्पाहार विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा प्रदान किया जाता है। विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स का चयन आर्मी ऑफिसर एवं विद्यालय एन.सी.सी. अधिकारी के द्वारा किया जाता है, तथा 2 साल की इस प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें शारीरिक दक्षता, कैंप ट्रेनिंग तथा हथियार चलाने प्रशिक्षण भी ऑफिसर द्वारा दिया जाता है।



प्रथम राज बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र सिंह मलिक के द्वारा भी समय-समय पर विद्यालय एवं परेड का निरीक्षण किया जाता है साथ ही साथ वे. कैडेट्स को एन.सी.सी. के दायित्व, आर्मी भर्ती की योग्यता एवं भविष्य के लिए दिशानिर्देश भी प्रदान करते हैं। कैंप के दौरान एन.सी.सी. कैडेट्स को उनकी ड्रिल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों मैं भागीदारी पर उत्कृष्टता का मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है तथा उनका उत्साहवर्धन किया जाता है, ताकि भविष्य में यह कैडेट हर कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा से निभाए और हर कदम पर सफलता प्राप्त करते हुए देश की रक्षा एवं उन्नति में अपना योगदान प्रदान करें। एनसीसी कैडेट्स के भविष्य की उज्जवल कामना हेतु सेंट सोल्जर विद्यालय परिवार सदैव अग्रसर रहेगा।

टिप्पणियां


bottom of page