Dynemic Divas Club ने आया सावन झूम के माध्यम से महिलाओं को राजस्थानी संस्कृति के रंग में रंग दिया
- A1 Raj
- 17 अग॰ 2023
- 1 मिनट पठन
16 अगस्त को आया सावन झूम के प्रोग्राम आयोजित किया गया। ग्रुप की डायरेक्टर और फाऊंडर प्रेम डीगवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी महिलाऐं राजस्थानी लहरिया पोशाक और खूबसूरत श्रंगार में नजर आईं जो हमारी राजस्थानी संस्कृति को प्रदर्शित कर रही थी।

कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा का दम दिखाया, जिसे मौजूद लोगों के द्वारा काफी सराहा गया।
बेस्ट पोशाक, बेस्ट मेंहदी, बेस्ट ज्वैलरी
बेस्ट डांस ,बेस्ट रैम्प वाक ,लहरिया क्वीन और फनी गेम आयोजित किए। महिलाओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

राजस्थानी लोकगीतों पर ग्रुप डांस करके महिलाओं ने जमकर धमाल किया और देसी ठुमके लगाये। साथ में कार्यक्रम में आई हुई चीफ गेस्ट ने भी लोकनृत्य करके सब महिलाओं का मन मोह लिया।

प्रोग्राम में मुख्य अतिथि ममता शर्मा ने कहा की Dynemic Divas Club राजस्थानी संस्कृति को को बढ़ावा दे रहा है जो एक शानदार कार्य है।
इस कार्यक्रम में शिमला सैन, उर्मिला, रंजना स्वाति, अंजू प्रीति, मीनू, माया, डिंपल, अनिता जया और क्लब के सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया या कार्यक्रम को सफलता दिलाई







टिप्पणियां