ASGहॉस्पिटल ने साइकिल रैली निकालकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह को जागरूकता अभियान के रूप में मनाया
- A1 Raj
- 11 जन॰ 2023
- 2 मिनट पठन
जयपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 को ए एस जी नेत्र चिकित्सालय समूह द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत अपने सभी हॉस्पिटलों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान के रूप में मनाया। सड़क सुरक्षा सप्ताह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य जनता में यातायात नियमों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है ताकि रोज होने वाले सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

देशभर में पिछले वर्ष लगभग डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने सड़क हादसों में अपनी जान गवाई, इन तथ्यों के बारे में जानकारी होने पर ए एस जी नेत्र चिकित्सालय समूह के प्रबंधक डॉ अरुण सिंघवी और डॉक्टर शिल्पी गैंग के निर्देशों एवं ए एस जी नेत्र चिकित्सालय समूह के समाज के प्रति अपने दायित्वों की पूर्ति के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत देश भर के 19 राज्यों में स्थित 48 से अधिक अपनी शाखाओं पर विभिन्न जन जागरूकता 11 जनवरी 2023 को विशाल साइकिल रैली निकालकर की गई।

शहर के ए एस जी हॉस्पिटल से साइकिल रैली को ट्रैफिक पुलिस और राजस्थान रोड राइडर्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात दक्षिण राजेंद्र सिंह सिसोदिया, यातायात निरीक्षक उत्तर प्रेमचंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो अजमेरी गेट, एस एम एस हॉस्पिटल, बिड़ला मंदिर, जयपुर डेयरी होती हुई जवाहर सर्किल पहुंची और वहा से फिर वापस ए एस जी हॉस्पिटल आई। जिसमें लगभग 100 से अधिक राइडर्स ने भाग लिया।

यातायात पुलिस के सहयोग से पूरे सप्ताह विभिन्न नेत्र चिकित्सालय एवं परामर्श शिविर सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित करने तथा यातायात नियमों की निर्देशिका आदि के वितरण के माध्यम से जागरूकता का प्रयास किया जाएगा।
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा रैली के सभी प्रतिभागियों का ए एस जी आई हॉस्पिटल जयपुर के डॉक्टर आशीष अग्रवाल एवं डॉ ज्योति गर्ग ने स्वागत किया और प्रतिभागियों को मोमेंटो, कैप व प्रमाण पत्र देकर उनका आभार व्यक्त किया।।
हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा मीडिया टीम को भी मोमेंटो, प्रमाण पत्र और
फैमिली हेल्थ कार्ड देकर सम्मानित किया
उक्त रैली का सफल आयोजन ए एस जी हॉस्पिटल जयपुर की मार्केटिंग टीम द्वारा किया गया जिसमें टीम के सदस्य नरेंद्र सिंह शेखावत, रवि आनन्द, शेर सिंह, अनिल सिंह पवार, अनिल वैष्णव, आशीष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।































टिप्पणियां