top of page
खोज करे

Art is life, Art is joy में पूर्ण विश्वास करने वाली इस कलाकार का बचपन

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 26 जन॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

कलाकार सरोज सेठ

उम्र 68 वर्ष


उदयपुर में बीता व यहाँ की झीलों व प्राकृतिक सौंदर्य का इनके जीवन पर विशेष प्रभाव रहा।




बचपन से ही ड्राइंग बनाना, दिवाली व जन्मदिन पर ग्रीटिंग कार्ड बनाकर परिवार में देना अच्छा लगता था।




ड्राइंग में रुची देखकर इनके पापा ने ड्राइंग पेंटिंग में BA व MA की शिक्षा दिलाई ।



1980 में ड्राइंग एंड पेंटिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद समय-समय पर एग्जीबिशन में पार्टिसिपेशन किया व ललित कला अकादमी के राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर इनकी कृतियां चयनित हुई ।



राष्ट्रीय ललित कला अकादमी ने इनकी कृति को अपने संग्रह में भी लिया। कला मे बने रहने के लिए कला अध्यापक का कार्य किया व होबी क्लासेज भी चलाई।

एक समय ऐसा आया जब पारिवारिक जिम्मेदारियां से कुछ वर्षों के लिए इनकी कला पर विराम लग गया । पर फिर पारिवारिक प्रोत्साहन व इस कलाकार की लगन से एक नया उत्साह आया और पिछले 4 वर्ष लगातार पेन्टिंग(oil on canvas)बना रही हैं व एग्जिबिशन मे पार्टिसिपेट कर रही हैं।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page