top of page
खोज करे

श्री श्याम मस्त परिवार सेवा समिति जयपुर के तत्वधान में विशाल भंडारा संपन्न हुआ

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 1 मार्च 2023
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 5 मार्च 2023

श्याम पदयात्राओं से भक्तिमय हुआ शहर, श्याम भजनों पर झूमें श्रद्धालु

बालेखन। खाटूश्याम जी मंदिर सीकर में लक्खी मेला शुरू होने के साथ ही शहर से श्याम भक्तों की पदयात्राएं रवाना होने लगी है।

शहर में हर तरफ श्याम भक्तों की पदयात्राएं नजर आ रही है। इसमें श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ भजनों पर झूमते हुए चल रहे हैँ। इससे सारा शहर श्याम मय हो गया हैं।




श्री श्याम मस्त परिवार सेवा समिति जयपुर के तत्वधान में विशाल भंडारा संपन्न हुआ

हर वर्ष की तरह श्री श्याम मस्त परिवार सेवा समिति जयपुर के तत्वधान मे श्याम प्रेमियों द्वारा आयोजित होने वाली बाबा की 9 वी फागुन पदयात्री सेवा 27 फरबरी से 1 मार्च तक बालेखन, hp पेट्रोल के पास गोविंदगढ़ मैं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिसमे 24 घंटे अनवरत भोजन प्रसादी, पदयात्री चरण सेवा, रात्रि विश्राम, चिकित्सा की व्यवस्था की गई थी जिसमें मंडल परिवार के सदस्यों और सहीयोगियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं 3 दिन तक बिना रुके अनवरत पदयात्रियों की सेवा में लगे रहे।

मंडल परिवार बाबा के प्रेमियो का हमेशा ही आगे बढ़ चढ़ कर सेवा करने के लिए तत्पर रहते है।




कई वर्षों से प्रतिमाह शुक्ल पक्ष की एकादशी को भी श्याम भक्तों के लिए बाबा का भंडारा

मंडल परिवार की तरफ से पिछले कई वर्षों से प्रतिमाह शुक्ल पक्ष की एकादशी को भी श्याम भक्तों के लिए बाबा का भंडारा ग्राम संतोषपुरा, रींगस खाटू रोड, टोल से 4 किलोमीटर आगे लगाया जाता है विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।




आपको बता दें श्याम बाबा के भंडारे का प्रारंभ श्याम भक्तों द्वारा आरती व पूजा अर्चना से किया गया। उसके उपरांत विशाल भंडारा श्याम प्रभु की इच्छा तक चलता रहा। श्याम प्रेमियों ने श्याम बाबा के प्रति श्रद्धा भाव से बताया कि जो इंसान संसार से हार जाता है और तमाम मुश्किलों में घिर जाता है वह खाटू श्याम के दरबार में हाजिरी लगाता है, और वहां से उसका बेड़ा पार हो जाता है। इसीलिए श्याम बाबा को हारे का सहारा भी कहा जाता है साथ ही सभी श्याम भक्तों एवं भंडारे में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करके जय श्री श्याम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्याम भक्तों ने हाजिरी लगाई।



भक्तों ने बाबा भोग लगाया है तू खाए फिर भक्त तेरे खाए, आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी जैसे कर्णप्रिय भजनों पर व अन्य श्याम बाबा के भजनों पर भक्तों ने व मंडल के सदस्यों ने भी आनन्द लिया ।



मण्डल के सदस्य सुनील महेश्वरी ने बताया कि दोपहर के बाद एकादशी की पूर्व संध्या पर खाटू नरेश सहित मंदिर में विराजमान सभी ग्रहों का फूल मालाओं से भव्य दिव्य श्रृंगार मंडल के मंत्रीके सानिध्य में किया गया।







टिप्पणियां


bottom of page