top of page

एकादशी के शुभ अवसर पर ठंडाई का किया वितरण

3 मार्च 2023
1 मिनट पठन

एकादशी के शुभ अवसर पररिद्धि सिद्ध गोपालपुर बाइपास मंगलम इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के सामने ठंडाई का वितरण किया गया




अजय बंजारा और मुकेश बंजारा की देखरेख में भंडारे का प्रसाद से लगातार निर्मित हो रहा था।अजय बंजारा और मुकेश बंजाराने बताया कि दोपहर के बाद एकादशी की पूर्व संध्या पर खाटू नरेश सहित मंदिर में विराजमान सभी ग्रहों का फूल मालाओं से भव्य दिव्य श्रृंगार मंडल के मंत्रीके सानिध्य में किया गया।और एकादशी पर ठंडाई वितरण व बनाने में मनीष कुंद्रा ,राहुल साहू और दीपक ने भरपूर सहयोग किया।



श्याम भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आपको बता दें श्याम बाबा के भंडारे का प्रारंभ श्याम भक्तों द्वारा आरती व पूजा अर्चना से किया गया।




उसके उपरांत विशाल भंडारा श्याम प्रभु की इच्छा तक चलता रहा। श्याम प्रेमियों ने श्याम बाबा के प्रति श्रद्धा भाव से बताया कि जो इंसान संसार से हार जाता है और तमाम मुश्किलों में घिर जाता है वह खाटू श्याम के दरबार में हाजिरी लगाता है, और वहां से उसका बेड़ा पार हो जाता है। इसीलिए श्याम बाबा को हारे का सहारा भी कहा जाता है साथ ही सभी श्याम भक्तों एवं भंडारे में आए श्रद्धालुओं नेठंडाई ग्रहण करके जय श्री श्याम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्याम भक्तों ने हाजिरी लगाई।




टिप्पणियां


bottom of page