राजसी ठाठ - बाट के साथ निकली लखदातार की शोभायात्रा
- A1 Raj
- 2 मार्च 2023
- 2 मिनट पठन
आसमान में उड़ता गुलाल और खाटू नरेश के जयकारों संग हजारों हाथों में लहराते निशान, पवित्र अग्नि की ज्योति के साथ हर तरफ फूलों की वर्षा, कुछ ऐसा ही नजारा था श्री श्याम की शोभायात्रा का।

श्री श्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा निकाली गई श्याम जी की तृतीय विशाल निशान यात्रा ढेहर का बालाजी से प्रारंभ होकर मुख्य बाजारों मे होते हुए रोड नंबर 1 से प्रताप नगर चौराहा होते हुए पथ नंबर 7 विजयबाडी में स्थित श्याम मंदिर में पहुंची।

यात्रा में आकर्षक झांकियों संग श्याम बाबा की झांकी नगर भ्रमण को निकली तो भक्तों का सैलाब उनके दर्शन को उमड़ पड़ा. ढोल, नगाड़ों व बैंड बाजों की भक्तिमय स्वर लहरियों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया. जहां से बाबा की सवारी गुजरी लोग छतों और छज्जों से दर्शन करते नजर आए

यात्रा में 551 ध्वजों के साथ हाथी, घोड़े ,ऊंट बग्गी व आतिशबाजी रहा आकृषण का केंद्र

राजसी ठाठ बाठ के साथ लखदातार की 551 ध्वजों के साथ विशाल निशान यात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा का मनोरम दृश्य देखकर सबका मन प्रफुल्लित हो रहा था। वह बेहद अद्भुत नजारा था जिसमें श्याम रथ के सामने आगे-आगे घोड़े, हाथी , ऊंट, बग्गी चल रहे थे एवं आसमान में सुंदर आतिशबाजी के साथ श्याम भजनों पर झूमते श्याम भक्त व श्याम बाबा की जय के जयकारे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो एकादशी के दिन बाबा श्याम के दरबार में खड़े हो।

यात्रा में छत के ऊपर से फूलों की वर्षा के साथ रास्ते में विभिन्न संस्थानों एवं सामाजिक लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं पद यात्रियों के लिए जगह - जगह अल्पाहार की व्यवस्था की गई। समिति सदस्य अंकुश लंबोरिया ने बताया कि बाबा श्याम की कृपा से तृतीय विशाल निशान यात्रा संपन्न हुई।
यात्रा के पश्चात श्याम मंदिर में भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया गया। श्री श्याम मंदिर में 3 मार्च को विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बाबा श्याम के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इस दौरान विधायक नरपत सिंह राजवी, रीको निदेशक सीताराम अग्रवाल, ट्रैफिक निरीक्षक मनफूल गोदारा, लघु उद्योग भारती सरना इकाई के अध्यक्ष सुमेर सिंह शेखावत, भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह राजवी ,अग्रवाल समाज सेवा समिति ढेर का बालाजी अध्यक्ष दिनेश मित्तल ,राजेंद्र सदानंद महाराज, हरि ओम जन सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंकज गोयल,पार्षद सुरेश जांगिड़,पार्षद रणवीर राजावत , बजरंग दल प्रखंड संयोजक अजय कांत पारीक,कुलदीप सिंह जोड़ी, महिपाल सिंह करीरी, रघुवीर सिंह कविया के साथ हजारों लोग उपस्थित रहे।
यात्रा में नंगे पांव चल रहे हैं पद यात्रियों के लिए मंदिर समिति की ओर से डामर रोड पर पानी का छिड़काव भी कराया गया।
यात्रा में हरिओम जन सेवा समिति ,बजरंग दल ,तुलसी महिला मंडल ,सारथी महिला क्लब, स्वराज ग्रुप आदि विभिन्न संस्थाओं का विशेष योगदान रहा।







टिप्पणियां