top of page

श्री विनायक होंडा रिपेयरिंग एंड सर्विस सेंटर ने किया श्याम प्रेमियों का स्वागत

2 मार्च 2023
1 मिनट पठन

श्री विनायक होंडा रिपेयरिंग एंड सर्विस सेंटर का विशाल भंडारा संपन्न हुआ

जयपुर । श्याम पदयात्राओं से भक्तिमय हुआ शहर, श्याम भजनों पर झूमें श्रद्धालु

जयपुर ।। खाटूश्याम जी मंदिर सीकर में लक्खी मेला शुरू होने के साथ ही शहर से श्याम भक्तों की पदयात्राएं रवाना होने लगी है। शहर में हर तरफ श्याम भक्तों की पदयात्राएं नजर आ रही है। इसमें श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ भजनों पर झूमते हुए चल रहे हैँ। इससे सारा शहर श्याम मय हो गया हैं।




हर वर्ष की तरह श्री विनायक होंडा रिपेयरिंग एंड सर्विस सेंटर भंडारे का आयोजन किया गया।

श्री श्याम प्रेम मंडल के तत्वधान में श्री श्याम बाबा खाटू वाले की17 वी विशाल पदयात्रा रवाना हुई इस पद यात्रा का स्वागत श्री विनायक होंडा रिपेयरिंग एंड सर्विस सेंटर ने व लाला साउंड शास्त्री नगर जयपुर ने भव्य स्वागत किया




आपको बता दें श्याम बाबा के भंडारे का प्रारंभ श्याम भक्तों द्वारा आरती व पूजा अर्चना से किया गया। उसके उपरांत विशाल भंडारा श्याम प्रभु की इच्छा तक चलता रहा।




श्याम प्रेमियों ने श्याम बाबा के प्रति श्रद्धा भाव से बताया कि जो इंसान संसार से हार जाता है और तमाम मुश्किलों में घिर जाता है वह खाटू श्याम के दरबार में हाजिरी लगाता है, और वहां से उसका बेड़ा पार हो जाता है। इसीलिए श्याम बाबा को हारे का सहारा भी कहा जाता है साथ ही सभी श्याम भक्तों एवं भंडारे में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करके जय श्री श्याम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्याम भक्तों ने हाजिरी लगाई।




टिप्पणियां


bottom of page