top of page

विवेक प्रभू केळुसकर के चित्र मे छोटे शिशु कर रहे है जगप्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नृत्य

8 फ़र॰ 2023
1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 10 फ़र॰ 2023


मुंबई मे स्थित विवेकजी वास्तववादी शैली मे निरंतर चित्र प्रयोग करते है. छोटे बच्चों की ॲनाटोमी चित्रित करने मे माहीर विवेक जी की बाल गणेश चित्र सिरीज की काफी सराहना हुई है.



दुर्भाग्य से विवेक कलाक्षेत्र मे कोई शिक्षा नही ले पाए. फिर भी उनके बनाए हुए चित्र कला के पारखी को भी आकर्षित करते है।





बी कॉम ग्रॅज्युएट विवेक विज्ञापन क्षेत्र से जुडे हुए है।JWT Advertising Agency मे क्रिएटिव्ह डायरेक्टर रह चुके विवेक ने काही सारे सफल विज्ञापन बनाये है।




उसकी क्षेत्र मे उन्हे अनेक पुरस्कार भी प्राप्त हुए है।लेकिन अभी पेंटिंग को समय देने के लिए उन्होने विज्ञापन क्षेत्र से पदमुक्ती ले ली है ।


व्यंगचित्र क्षेत्र सक्रीय विवेक ने काफी प्रयोग किये है. उनके व्यंगचित्र अनेक न्युज पेपर मे प्रदर्शित हुए है. और उन्हे कई सारे पुरस्कार भी प्राप्त हुए है ।



विवेक के भारत के प्रमुख आर्ट गॅलरीज मे अब तक 40 से भी ज्यादा कला प्रदर्शन हुए है. उन्हे अब तक काही सारे राष्ट्रीय और आंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए है ।



जयपुर मे जवाहर कला केंद्र मे हाल ही मे हुई ललित कला प्रदर्शनी मे उन्हे आमंत्रित किया गया था. उनके चित्रों की कलारसिकोने बहुत प्रशंसा की है ।

टिप्पणियां


bottom of page