top of page
खोज करे

म्यूजिक कंपनी और चौहान परिवार द्वारा विशाल भंडारा किया गया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 1 मार्च 2023
  • 2 मिनट पठन

खाटूश्याम जी मंदिर सीकर में लक्खी मेला शुरू होने के साथ ही शहर से श्याम भक्तों की पदयात्राएं रवाना होने लगी है। शहर में हर तरफ श्याम भक्तों की पदयात्राएं नजर आ रही है। इसमें श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ भजनों पर झूमते हुए चल रहे हैँ। इससे सारा शहर श्याम मय हो गया हैं।




हर वर्ष की तरह जय श्री श्याम बाबा ,का यह विशाल भण्डारा जी.एस. सी.म्युजिक कम्पनी (हरयाणवीं ,पंजाबी संगीत) एवं दी सुमन भक्ती म्युजिक कम्पनी(भक्ती संगीत ) एवं चौहान परिवार (जखराना वाले)हाल श्याम पुरी झोटवाङा जयपुर गजराज सिंह चौहान, श्रीमती सुमन देवी पुत्र कमल, देव चौहान ने लगवाया । जिसके कार्य में बनवीर व उनके पुत्र जयवीर (डाबङी हरियाणा ) एवं शंकरलाल कुमावत ने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।




आपको बता दें श्याम बाबा के भंडारे का प्रारंभ श्याम भक्तों द्वारा आरती व पूजा अर्चना से किया गया। उसके उपरांत विशाल भंडारा श्याम प्रभु की इच्छा तक चलता रहा। श्याम प्रेमियों ने श्याम बाबा के प्रति श्रद्धा भाव से बताया कि जो इंसान संसार से हार जाता है और तमाम मुश्किलों में घिर जाता है वह खाटू श्याम के दरबार में हाजिरी लगाता है, और वहां से उसका बेड़ा पार हो जाता है। इसीलिए श्याम बाबा को हारे का सहारा भी कहा जाता है साथ ही सभी श्याम भक्तों एवं भंडारे में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करके जय श्री श्याम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्याम भक्तों ने हाजिरी लगाई।



भक्तों ने बाबा भोग लगाया है तू खाए फिर भक्त तेरे खाए, आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी जैसे कर्णप्रिय भजनों पर व अन्य श्याम बाबा के भजनों पर भक्तों ने व मंडल के सदस्यों ने भी आनन्द लिया ।




मंडल के अध्यक्ष की देखरेख में विराट भंडारे का प्रसाद से लगातार निर्मित हो रहा था।मंडल के महामंत्री ने बताया कि दोपहर के बाद एकादशी की पूर्व संध्या पर खाटू नरेश सहित मंदिर में विराजमान सभी ग्रहों का फूल मालाओं से भव्य दिव्य श्रृंगार मंडल के मंत्रीके सानिध्य में किया गया।





टिप्पणियां


bottom of page