जवाहर कला केंद्र में लगे कला मेला में आये नाथद्वारा से प्रतिभागी
- A1 Raj
- 8 फ़र॰ 2023
- 1 मिनट पठन
सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाथद्वारा से स्नातकोत्तर कक्षा के 8 बच्चों की टीम लेकर डॉ वंदना जोशी 23वें कला मेला में पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए दिनांक६ व7 फरवरी को उपस्थित हुए ।

कला मेला में ६ फरवरी को पोस्टर प्रतियोगिता थी ७फरवरी को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान ललित कला अकादमी की ओर से किया गया ,इसका विषय 'राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर' रखा गया। नाथद्वारा से आये सभी बच्चों ने सहभागिता कर सुखद अनुभव किया।

देवांशु तम्बोली,नूतन कुमावत,शीतल गहलोत,यशोदा,कृष्णा,गौरी,इशाआदि विद्यार्थियों ने खुशहाल माहौल में अपनी सृजनात्मकता को स्वरूप प्रदान किया।
आज शाम डा. वन्दना जोशी ने सभी विद्यार्थियों के साथ पुनः वापसी कर ली।
सभी ने जयपुर और २३वां राष्ट्रीय कला मेले का भ्रमण कर आनन्द उठाया।































टिप्पणियां