जयपुर ग्रुप मुख्यालय एनसीसी कैडेट्स ने मतदाता दिवस पर भाग लेते हुए शपथ ली
- A1 Raj
- 26 जन॰ 2024
- 1 मिनट पठन
जयपुर 25 जनवरी 2024 जयपुर ग्रुप मुख्यालय एन सी सी की ओर से के एनसीसी कैडेटों ने आज, 25 जनवरी 24 को आरआईसी जयपुर में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह में राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राजस्थान निर्वाचन विभाग द्वारा किया गया। सभी कैडेट ने शपथ ली और मतदान में सपरिवार हिस्सा लेने की कसम ली।

मीडिया कोऑर्डिनेटर नन्द किशोर शर्मा ने बताया कि पूरे देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है इस राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में चुनावी जागरूकता पैदा करना और उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25जनवरी को मनाया जाता है

भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए राष्ट्रीय मनाया जाता है पहली बार वर्ष 2011 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया ।

चुनाव के द्वारा ही आधुनिक लोकतंत्र के लोग विधायिका (और कभी-कभी न्यायपालिका एवं कार्यपालिका )के विभिन्न पदों पर आसीन होने के लिए व्यक्तियों को चुनते हैं चुनाव के दारा)ही क्षेत्रीय एवं स्थानीय निकायों के लिए भी व्यक्तियों का चुनाव होता है








टिप्पणियां