top of page
खोज करे

The Kerala Story फिल्म हर हिंदू परिवार देखें श्री चिड़ी चुग्गा पंचमुखी बालाजी धाम समिति किया आह्वान

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 14 मई 2023
  • 1 मिनट पठन

The Kerala Story: हर हिंदू परिवार देखें फिल्म द केरल स्टोरी, ने किया आह्वान श्री चिड़ी चुग्गा पंचमुखी बालाजी धाम सेवा समिति, चांदमारी भट्ट ,शास्त्री नगर, जयपुर ने आह्वान किया है कि हर हिदू परिवार को फिल्म केरल स्टोरी देखना चाहिए।



उसके मुताबिक यह फिल्म जिहादी तत्वों की ओर से फैलाए जा रहे लव जिहाद और मतांतरण की साजिशों को बेनकाब करने वाली है।



श्री चिड़ी चुग्गा पंचमुखी बालाजी धाम सेवा समिति, चांदमारी भट्ट ,शास्त्री नगर, जयपुर ने रविवार को विद्याधर नगर स्थित सिनेस्टार मल्टीप्लेक्स में 150 युवतियों को फिल्म दिखाने की निशुल्क व्यवस्था भी की।




समिति के सभी पदाधिकारियों ने कहा कि सत्य व वीभत्स घटनाओं पर आधारित यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है।



यह उजागर करती है कि किस प्रकार आइएस जैसे आतंकी संगठन से जुड़े जिहादी लोग साजिश के तहत देश की भोली-भाली मासूम बहन-बेटियों को पहले लव जिहाद के जाल में फंसाते हैं।



बहला-फुसलाकर उनका मतांतरण कराते हैं। इसके बाद उन्हें आतंकी संगठन में भर्ती करवाते हैं। ये खतरनाक काम केरल समेत देश के कई राज्यों में चल रहा है।





सुरेश शर्मा समाजसेवी, मोनू पंडित ने राजस्थान में फिल्म को टैक्स मुक्त करने की मांग की।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page