top of page
खोज करे

G-20 युवा शक्ति को देनी होगी प्राथमिकता

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 23 सित॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

जयपुर, रामबाग सर्किल स्थित एस. एस. जैन सुबोध स्नातकोतर महाविद्यालय में 23 सितम्बर, 2023 को National G20 submit 2023‘‘ themed empowering youth for Global prosperity G20 vision for the futureका आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री अविनाश राय खन्ना, पूर्व सांसद, लोकसभा एवं राज्य सभा ने कहा कि भारत देश अनेकता में एकता रखता है तथा हमने पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से आहवाहन किया कि वह अपने देश को पहचाने और आगे ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डाॅ. अरुण चतुर्वेदी पूर्व केबिनेट मिनिस्टर, राजस्थान सरकार ळ-20 की प्रांसगिकता बतलाते हुए कहा कि जी-20 की अध्यक्षता से भारत संपूर्ण राष्ट्र में एक सशक्त छवि के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा की नई पीढ़ी को देश-विदेश की सभी घटनाओं की जानकारी रखनी चाहिए और भारत के इतिहास व संस्कृति का दुनिया में ज्यादा से ज्यादा परिचय कराना चाहिए।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डाॅ. निमिषा गौड, निदेषक, ग्राम समाधान फाउन्डेषन, जयपुर का कहना है कि जी-20 समिट ने भारतीयता का डंका पूरे विश्व में गूंजाया है। जी- 20 में सम्मिलित सभी देशों को एक परिवार मानते हैं। एक अर्थ, एक परिवार, एक भविष्य की संकल्पना पर राष्ट्र कार्य कर रहा है।


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.बी. षर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्होंने कहा कि ळ-20 समिट का मुख्य उद्वेश्य वसुधैव कुटुमम्बकम है तथा सम्पूर्ण विश्व एक साथ उन्नति करें और विकास करे व इसका उद्ेष्य विश्व स्तर पर युवाओं को बढ़ावा देना है यह युवाओं के लिए एक बेहतरीन मंच होगा जिसके माध्यम से दुनिया भर के युवाओं को अपने विचारों और अनुभवों को साझा कर सकेगे तथा नई पीढ़ी में लीडरशिप क्वालिटी का विकास होगा। जो उन्हें आगे चलकर अपने देश या किसी बड़े संगठन के नेतृत्व के लिए तैयार करेगें।

कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. देवेन्द्र षर्मा ने बताया कि सेमिनार में 450 सेे अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा 300 से अधिक प्रतिभागियों ने sustainable development digital Transformers transformation climate change gender equality and women empowerment और education and innovation आदि विषयों पर पेपर प्रजेन्ट किये। जिसमें जयपुर के विभिन्न महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा डाॅ. चित्रा राठौड ने कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page