11वीं राजपूताना राइफल्स का 59वां स्थापना दिवस समारोह 1 अक्टूबर 2023 को
- A1 Raj
- 30 सित॰ 2023
- 2 मिनट पठन
जयपुर 30 सितंबर 2023 ब्रिगेडियर जयपान सिंह शेखावत सेना मेडल ने बताया कि विश्व शिरोमणि भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट की डबल फर्स्ट बटालियन दी राजपूताना राइफल्स अपने शौर्य,वीरता,पराक्रम ,बहादुरी,युद्धकौशल, युद्ध व शांति काल में देश-विदेश की सेवाओं में विभिन्न प्रकार के वीरता पदको से अलंकृत स्थापना से लेकर आज तक विभिन्न प्रकार की लड़ाई व ऑपरेशन अभियानो में उत्तम युद्ध कौशल का प्रदर्शन कर इतिहास में भारतीय सेना की श्रेष्ठअग्रणी बटालियन की श्रेणी में ग्यारहवीं राजपूताना राइफल्स का 59 वां स्थापना दिवस 1 अक्टूबर 2023 रविवार महल राजवाड़ा रिसाॅर्ट, वैशाली नगर जयपुर मे प्रातः 9:00 बजे से मनाया जाएगा l

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बटालियन के सबसे वरिष्ठ जनरल राज कादयान परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, पूर्व थलसेना उपाध्यक्ष हमारे मुख्य अतिथि के रूप में हमारा मार्गदर्शन करेंगे, जनरल राज कादयान विभिन्न पदों पर विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए एक कुशल अधिकारी के रूप में अपनी पहचान रखते हैं, आप 1971 के युद्ध में कंपनी कमांडर के हैसियत से मुख्य भूमिका में रहे और उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य किया उसके बाद 1972 में नागालैंड में काउंटर इनसरजेंशी इलाके में नागा विद्रोहियों का कुशल नेतृत्व के साथ मुकाबला करते हुए बटालियन कमांडर की हैसियत से आपने उत्कृष्ट कार्य किया और नगालैंड में शांति स्थापना के लिए महत्वपूर्ण ऑपरेशन किया इस कार्यकाल में वीरतापूर्ण साहसी और उत्कृष्ट कार्यो के लिए आपको सैनिक सम्मान विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया उसके बाद विभिन्न पदों पर विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं देते हुए भारतीय थल सेवा के उपाध्यक्ष के रूप में मार्गदर्शन किया l सेवानिवृत्ति के बाद भी आप रक्षा प्रवक्ता और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में भारतीय सेना का उचित मार्गदर्शन करते रहे हैं आज हम सबके लिए गर्व की बात है l

मीडिया कोऑर्डिनेटर नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में इस बटालियन के 80 से अधिक अधिकारी तथा 700 से अधिक सरदार साहिबान ,नॉन कमीशन ऑफिसर और जांबाज बहादुर जवान जो देश विदेश से तथा विभिन्न राज्यो जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान आदि विभिन्न राज्यों एवं सभी जिलों से पहुँच इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे l
11 बटालियन राजपूताना राइफल्स 59 वें स्थापना दिवस का ऐतिहासिक कार्यक्रम महल राजवाड़ा रिसॉर्ट ,वैशाली नगर थाने के पास जयपुर में निवास करने वाले गौरव सेनानियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है,जिस के संरक्षक ब्रिगेडियर - जयपान सिंह शेखावत सेना मेडल, अध्यक्ष- सूबेदार-राजेंद्र सिंह तंवर, महासचिव-रामप्रसाद ढाका, संयोजक-कप्तान विजय सिंह राजपूत तथा संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और टीम डबल फर्स्ट जयपुर के सभी गौरव सेनानी उपस्थित रहेंगे।







टिप्पणियां