top of page
खोज करे

11वीं राजपूताना राइफल्स का 1 अक्टूबर2023को 59 वां स्थापना दिवस जोश और उत्साह के साथ धूूमधाम से मनाया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 1 अक्टू॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 2 अक्टू॰ 2023


जयपुर 1अक्टूवर 2023 ब्रिगेडियर जयपान सिंह शेखावत सेना मेडल के बताया कि विश्व शिरोमणि भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट की डबल फर्स्ट बटालियन दी राजपूताना राइफल्स अपने शौर्य,वीरता,पराक्रम ,बहादुरी,युद्धकौशल, युद्ध व शांति काल में देश-विदेश की सेवाओं में विभिन्न प्रकार के वीरता पदको से अलंकृत स्थापना से लेकर आज तक विभिन्न प्रकार की लड़ाई व ऑपरेशन अभियानो में उत्तम युद्ध कौशल का प्रदर्शन कर इतिहास में भारतीय सेना की श्रेष्ठअग्रणी बटालियन की श्रेणी में ग्यारहवीं राजपूताना राइफल्स का 59 वां स्थापना दिवस 1 अक्टूबर 2023 रविवार महल राजवाड़ा रिसाॅर्ट, वैशाली नगर जयपुर मे प्रातः 9:00 बजे से जोश ओर उत्साहा के धूमधाम से मनाया।

कार्यक्रम की श्रृंखला : --

1 बटालियन के अमर जवान शहीदों को शास्त्र सलामी, पुष्प चक्र श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि

2 वीरांगनाओं का सम्मान

3 विभिन्न सैनिक अभियान, ऑपरेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शौर्य और वीरता पुरस्कारों से अलंकृत उपस्थित सेनानियों का सम्मान

4 कार्यक्रम में निर्देशक-राजस्थान सैनिक कल्याण बोर्ड, द्वारा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीरांगनाओं वीर माता पूर्व सैनिकों और शहीदों के बच्चों और परिवार को दी जाने वाली सुविधाओं, सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी, पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण व समाधान

5 मुख्य अतिथि द्वारा जवानों को संबोधन आशीर्वचन

6 राजपूताना राइफल्स डबल फर्स्ट पूर्व सैनिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष संयोजक द्वारा बटालियन के संक्षिप्त इतिहास और वीरगाथाओं का

7 कार्यक्रम कलाकारों द्वारा

8 मधुर मिलन समारोह जलपान, सुरुचि सहभोज

9 ब्रिगेडियर- जयपान सिंह शेखावत, सेना मेडल द्वारा द्वाराआशीर्वचन और धन्यवाद

10 आयोजक टीम डबल फर्स्ट जयपुर द्वारा पधारे हुए गौरवसेनानियों,वीरांगनाओं मीडिया प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट व ससम्मान विदाई

मीडिया को-ऑर्डिनेटर नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में इस बटालियन के 80 से अधिक अधिकारी तथा 700 से अधिक सरदार साहिबान ,नॉन कमीशन ऑफिसर और जांबाज बहादुर जवान जो देश विदेश से तथा विभिन्न राज्यो जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान आदि विभिन्न राज्यों एवं सभी जिलों से पहुँच इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

11 बटालियन राजपूताना राइफल्स 59 वें स्थापना दिवस का ऐतिहासिक कार्यक्रम महल राजवाड़ा रिसॉर्ट ,वैशाली नगर थाने के पास जयपुर में निवास करने वाले गौरव सेनानियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है,जिस के संरक्षक ब्रिगेडियर - जयपान सिंह शेखावत सेना मेडल, अध्यक्ष- सूबेदार-राजेंद्र सिंह तंवर, महासचिव-रामप्रसाद ढाका, संयोजक-कप्तान विजय सिंह राजपूत तथा संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और टीम डबल फर्स्ट जयपुर के सभी गौरव सेनानी उपस्थित रहें।





 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page