top of page
खोज करे

हृदय रोग से बचाव पर चर्चा करेंगे देशभर के नामी विशेषज्ञ

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 27 सित॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 28 सित॰ 2023


कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के राजस्थान चैप्टर की ओर से 30 सितंबर और 01 अक्टूबर को जयपुर में नेशनल कांफ्रेंस


जयपुर। दुनिया में होने वाली मौतों में सबसे बड़ा कारण कार्डियोवैस्कुलर डिजीज है। दुनिया में अकेले इस बीमारी से हर साल 1.70 करोड़ लोगों की मौत होती है इसीलिए इनके इलाज के साथ साथ बचाव पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हृदय रोगों के बचाव पर चर्चा करने के लिए जयपुर में कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया की राजस्थान शाखा की ओर से आगामी 30 सितंबर और 01 अक्टूबर को नेशनल कॉन्फ्रेंस '5वीं सीएसआई कार्डियक प्रिवेंट 2023' आयोजित की जा रही है जिसमें अलग-अलग राज्यों से 700 से अधिक कार्डियोलॉजिस्ट शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस के आयोजकों ने शुक्रवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज में हुई प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।


कांफ्रेंस के आर्गनाइजिंग चेयरमैन व सीनियर प्रोफेसर डॉ. एस.एम. शर्मा ने बताया कि, होटल मैरियट में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीन शर्मा शामिल होंगे। आयोजन सचिव डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि दो दिनों में कि अब हृदय रोग के इलाज के साथ ही इससे बचाव भी आवश्यक हो गया है। बीमारी को होने और बढ़ने से रोकने पर भी ध्यान देने के ऊपर कई रिसर्च की जा रही हैं। इससे जुड़ी जानकारी कांफ्रेंस में साझा की जाएंगी। ट्रेजरार डॉ. गौरव सिंघल ने कहा कि इस दौरान लाइफ स्टाइल, बीपी, शुगर से होने वाली हार्ट डिजीज के साथ साथ हार्ट की विभिन्न जटिलताओं व उनके नवीनतम उपचार पर चर्चा होगी।

कॉन्फ्रेंस के साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. राजीव गुप्ता और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव बगरहट्टा ने जानकारी दी कि विभिन्न सत्रों में हृदय रोगों से संबंधित नए शोधों पर पत्रवाचन, स्ट्रक्चरल हार्ट डिजीज, हार्ट फैलियर, कोलेस्ट्रोल रिस्क, रूमेटिक हार्ट डिजीज, सीएडी, आरएचडी, अरद्मिया आदि पर व्याख्यान होंगे।

चार इंटरनेशनल फैकल्टी भी होगी शामिल –

जॉइंट आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. सुनील शर्मा और डॉ. दिनेश गौतम ने बताया कि इस दौरान कुछ प्रेजेंटेशन भी दिए जाएंगे जिसमें एक्सपर्ट पैनल द्वारा चर्चा की जाएगी। कॉन्फ्रेंस में चार इंटरनेशनल फैकल्टी भी आएगी। इनमें यूके से प्रो. नील पोल्टर, न्यूयॉर्क से प्रो. रॉबर्ट एस. रोजेंसन, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से प्रो. पीसी डीडवानिया और यूएसए से प्रो. संजीव गुप्ता रहेंगे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page