हिन्दू नववर्ष मनेगा
- A1 Raj
- 22 मार्च 2023
- 1 मिनट पठन
.#वन्दन_माँ_शारदे #नमन_प्रतिष्ठित_मञ्च
#राजश्री_साहित्य_अकादमी_नव_वर्षस्पेशल
#दैनिक_प्रतियोगिता
#विषयः_नव_वर्ष_२०८०
🙏ॐ जय सनातन धर्म नव-वर्ष २०८०ॐ🙏
ॐ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ॐ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ॐ
आओ हम सब मिलकर मँगल यशगान करें!
नव वर्ष का हम ह्रदय से अपार सम्मान करें !
ॐ१ॐ!
चैत्र शुक्ला प्रतिपदा आज धरा पर आई है !
जन-जन के मन में खुशियों की बयार लाई है!

ॐ२ॐ!
घर में माता की सज्जित प्रतिमा विराजी है!
नव दिवस भजन-पूजन-आरती भी साजी है!
ॐ३ॐ!
अब धरती माॅ भी सुन्दर नव श्रृँगार बनाई है !
अहा! उल्लासित पावन बसन्त ऋतु आई है!
ॐ४ॐ!

अम्बर भी खुशियों के बहुरँग बरसा रहा है !
अपार-आनन्द दशों दिशी में यों ही छा रहा है!
ॐ५ॐ!
घर-घर गली-गली सब सुन्दर चौराहों पर !
भगवा पताका फहरायेगी अब उन सब पर!
! ॐ६ॐ!
एक स्वर में वन्देमातरम अब गाया जाएगा !
अब हम सबका नववर्ष यों मनाया जाएगा!
! ॐ७ॐ!

ऐसा हमारा २०८० प्यारा विक्रम सँवत् होगा !
देवी मैया का घर-घर में विधिवत पूजन होगा!
!ॐ८ॐ!
मन्दराचल की सुगन्धित बयार प्रवाहित होंगी !
कोयल की चहुँ दिशी मधुर कूक गुञ्जितहोगी!!
!ॐ९ॐ!
घर-घर में मन्त्रों से पूजित कन्याएँ भी होंगी !
दशों दिशाओं वैदिक मन्त्रोच्चार ध्वनी भी होगी!
!ॐ१०ॐ!
श्रीराम जन्म की हम सब जय जयकार करेंगें !
दीपज्योति से रजनी का नव-श्रृँगार हम करेंगे!
! ॐ११ॐ!
घर-घर में नये नये मधुरस पकवान भी बनेंगे !
बालक-युवा-वृद्धजन सबके ह्रदय भी खिलेंगें!
!ॐ१२ॐ!
खेती खलिहान चारों और से सबके ही खिलेंगें !
हम सब खेती से सकल रूपेण धनवान बनेंगे !
!ॐ१३ॐ!
दशों दिशी में मँगलमय गीत भी मनोहर होंगें !
हिन्दू सदनों में नित नूतन सोहर गान भी होंगे !
!ॐ१४ॐ!
अब सुहानी मधुमाश ऊषा वेला का स्नान करेंगें!
हम पीत-धवल उज्ज्वल नव परिधान भी वरेंगें !
!ॐ१५ॐ!
कोकिल-कण्ठी मनोहर सँगीत स्वर चलेगा !
सब तरूणों को निर्मल मन प्रीत मीत मिलेगा!
!ॐ१६ॐ!
जब घर-घर मँगल उत्सव अपार हर्ष मनेगा!
घर-घर हर्ष मनेगा अब हिन्दू नववर्ष मनेगा!
अब हिन्दू नववर्ष मनेगा !ॐ१७ॐ!
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

🙏🙏🌹त्रिलोक चन्द्र शर्मा🌹🙏🙏
ॐ~~~ॐ~~~ॐॐॐ~~~ॐ~~~~ॐ







टिप्पणियां