स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों से रूबरू हुए एनसीसी कैडेट्स
- A1 Raj
- 25 जुल॰ 2023
- 1 मिनट पठन
जयपुर । 25 मई ,2023 सेन्ट सॉल्जर पब्लिक स्कूल परिसर में राज . बी . एन . द्वारा संचालित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन कैडेटस को यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों एवं स्वच्छता और स्वास्थ्य के नियमों से अवगत कराया गया ।

यातायात प्रभारी पी.के. मस्त ने सड़क सुरक्षा अभियान पर तथ्यात्मक व्याख्यान देकर बताया कि कैडेट्स सजग रहते हुए यातायात नियमों का पालन करें । उन्होंने बताया कि भारत में 70% मौते सड़क दुर्घटना की वजह से होती है , जिसमें हेलमेट न पहनना तथा सीट बेल्ट न लगाना मुख्य कारण बताए।उन्होंने सभी एनसीसी कैडेट्स को यातायात सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलवाई ।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अधिकारी डॉ रेखा द्वारा कैडेट्स को स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि "जब वे स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे ,तभी वह अपने आसपास भी एक बेहतर माहौल बना पाएंगे । "
उन्होंने कैडेटस को पर्याप्त पानी पीने , रात में अच्छी नींद लेने ,ताजा भोजन करने , जंक फूड से परहेज करने एवं जीवन में स्वच्छ रहने की जानकारी देकर ,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ।
विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने दर्शक बनकर एनसीसी गतिविधियों का आनंद लिया ।




























टिप्पणियां