स्वामी परिवार की ओर से गुड़िया जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में खाटूश्याम बाबा का दरबार सजाया
- A1 Raj
- 25 जून 2024
- 2 मिनट पठन
खाटू श्याम भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
गुड़िया जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 8 बजे से सुबह 4 बजे तक शास्त्री नगर के चांदमारी भट्ट में खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया गया।
स्वामी परिवार की ओर से गुड़िया जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में खाटूश्याम बाबा का दरबार सजाया
श्री श्याम दीवाना मित्र मंडल का भी कार्यक्रम में सहयोग रहा।
कार्यक्रम में साउंड अमित पारीक पारीक एम्प्लीफायर ,दरबार सेवा श्री श्याम दरबार सेवा बांदीकुई ,ज्योत सेवा कैलाश महाराज और म्यूजिशियन बिट्टू म्यूजिकल ग्रुप ने सेवा दी।
शास्त्री नगर के चांदमारी भट्ट में गुड़िया जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में खाटू श्याम जी बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी जिसपर मौजूद श्रद्धालु रात भर झूमते रहे।

इसकी शुरुआत स्वामी परिवार मेघराज ,ललिता देवी गुड़िया के दादा दादी और कुसुम संजय स्वामी गुड़िया माता पिता ने दीप प्रज्जवलन व बाबा की ज्योत जलाकर की।
इसमें दौसा सेआए कलाकार प्रेम तंवर , नदबई से धर्मवीर ब्रजवासी ,सौरभ शर्मा ,सोनू ,विशाल एवं कुशाल द्वारा दी गई खाटू श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति को सुनकर श्रद्धालु नाचने पर मजबूर हो गए। भजन संध्या में विराजमान खाटू श्याम की प्रतिमा के लोगों ने बारी-बारी दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी परिवार व उनके करीबियों ने आए कलाकारों का स्वागत किया।

रात के करीब 12 बजे गुड़िया ने मेघराज ,ललिता देवी गुड़िया के दादा दादी और कुसुम संजय स्वामी गुड़िया माता पिता के सानिध्य में जन्मदिन का केक काटा

इस दौरान श्याम बाबा का दरबार सजाकर 56 भोग की झांकी सजाई गई। भजन संध्या का समापन महाआरती प्रसादी का भोग लगाया श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर स्वामी परिवार उनके करीबी ,दोस्त और कालोनीवासियों सहित काफी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।







टिप्पणियां