top of page
खोज करे

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 17 मार्च 2024
  • 1 मिनट पठन

पंडित दीनदयाल अंतोदय-योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत शहरीआजीविका केंद्र संस्थान नगर निगम ग्रेटर जयपुर के द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा विशाल श्याम फाग उत्सव एवं स्वावलंबी कार्ड वितरण दिनांक 16 मार्च 2024 को सामुदायिक भवन महेश नगर में आयोजित किया गया।


सचिव संजीव वर्मा जी ने बताया की कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एल एल पहाड़िया परियोजना निदेशक महोदय सवायता शासन विभाग राजस्थान जयपुर रहे एवं पहाड़िया ने अपने कर कमलों से सभी महिलाओं को स्वावलंबी कार्ड वितरण किये।

भूमिका फाऊंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती रजनी मोरवाल ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भजन गाये, नृत्य किया एवं फूलों की होली खेली।

वाणी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमती संतोष जैन ने बताया कि फागोत्सव में 50 समूहों से लगभग 400 महिलाओं ने बढ-चढ़कर भाग लिया एवं मंच संचालन परमधाम स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा मेनका शर्मा जी ने किया।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page