top of page
खोज करे

स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प दिवाली मेले का आयोजन 3 नवंबर

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 30 अक्टू॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

उद्यमी महिलाओं के सबसे बड़े अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती महिला इकाई जयपुर द्वारा तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प दिवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है।


यह जानकारी लघु उद्योग भारती के जयपुर स्थित कार्यालय सेवा सदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा नैथानी ने दी।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य महिला उद्यमियों के हस्त निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित कर उनको आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रेस वार्ता में लघु उद्योग भारती पदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा ,महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा नैथानी तथा महिला इकाई सचिव श्रीमती सारिका त्रिपाठी ने स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी–2023 के ब्रोशर का लोकार्पण भी किया।


इस अवसर पर महिला इकाई जयपुर कार्यकारिणी के सदस्य श्रीमती वैशाली ,श्रीमती रचिता श्रीमती रमा ,श्रीमती सुरेखा ,श्रीमती राखी , तथा श्रीमती सांची भी उपस्थित रही।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page