top of page
खोज करे

स्टेनी मेमोरियल कॉलेज फागी मेंआयोजित एन सी सी शिविर शानदार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 12 जन॰ 2024
  • 3 मिनट पठन

जयपुर 12जनवरी2024 - उस भूमि के प्रति अटूट जुनून होना चाहिए, जिसने हमें पाला पोसा है। हमेशा देश का सम्मान करें और उन मूल्यों को बनाएं रखें, जो हमें भारतीय होने पर गर्व करवाता हो। एन सी सी संगठन देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का गुण सिखाता है जिससे एन सी सी कैडेट तन मन धन से देश सेवा के लिए तैयार रहते है, यह बात कैम्प कमाण्डेन्ट ग्रुप कैप्टन सोमनाथ मित्रा ने 1 राजस्थान एयर स्क्वाड्रन एन सी सी, जयपुर के तत्वाधान में स्टेनी मैमोरियल काॅलेज फागी (जयपुर) स्थित आई0 आई0 आर0 एम0 परिसर में दिनांक 03 जनवरी 2024 से 12 जनवरी 2024 तक चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर द्वित्तीय के समापन पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान कैडेट्स को संबोधित करतेे हुए कही।

ग्रुप कैप्टन मित्रा ने बताया कि एन सी सी विश्व का सबसे बड़ा युवा संगठन होने के साथ ही युवाओं को देश सेवा का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। एन सी सी के माध्यम से कैडेट अनेक गुण सीख कर समाज में अपनी विशिष्ट पहचान कायम करता है एन सी सी कैडेट शिविर के दौरान व्यक्तिव विकास, सहभागिता, कर्तव्यनिष्ठा, नेतत्व की भावना आदि अनेक गुणो का विकास करता है।

एन सी सी कैडेट्स को अनेक अवसर प्रदान करवाता है जिसका लाभ उठा कर कैडेट्स स्वयं के साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। कैडेट्स एन सी सी के माध्यम से अपना सर्वागीण विकास करता है और तीन वर्ष के एन सी सी पाठ्यक्रम में एन सी सी "सी सर्टिफिकेट "प्राप्त कर भारतीय सेना में बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधें एन सी सी स्पेशल एन्ट्री स्कीम के तहत सीधे साक्षात्कार के माध्यम से अफसर बन सकता है।

शिविर में राजस्थान के विभिन्न स्कुलों/काॅलेजों से 16 सहयोगी एन सीसी अधिकारी एवं 405 कैडेट्स व स्टाफ ने भाग लिया।

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर कैडेट्स की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सम्पन्न हुआ। कैडेट्स ने एकल गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, देशभक्ति गीतों सहित प्रेरणास्पद नाटकों की प्रस्तुति से वाहवाही लूटी।


प्रथम राजस्थान एयर स्क्वाड्रन के कमान् अधिकारी व कैम्प कमाण्डेन्ट ग्रुप कैप्टन सोमनाथ मित्रा ने शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सर्वश्रैष्ठ रहे कैडेट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिविर के दौरान बेस्ट ट्रुप का खिताब सेन्ट जेवियर सीनियर सैकण्डरी स्कुल जयपुर को प्रदान किया गया। अन्य प्रतियोगिताओं में ड्रील में केन्द्रीय विद्यालय नं0-1, बजाज नगर, जयपुर विजेता रहीं व सेन्ट जेवियर सीनियर सैकण्डरी स्कुल जयपुर रनर अप रहीं।

     ग्रुप कैप्टन मित्रा ने बताया कि शिविर में एन सी सी पाठ्यक्रम के अनुसार कैडेट्स को ड्रिल, पीटी सहित अन्य एयरफोर्स प्रशिक्षण के साथ ही विमान पहचान, भूतपूर्व एयरोमोडलिंग प्रशिक्षक कौशल सिंह राठौड़ द्वारा एयरोमोडलिंग प्रशिक्षण, तनाव प्रबंधन (Stress Management) प्राथमिक उपचार, यातायात प्रबंधन, डिजास्टर मैनेजमेन्ट, हथियारों को खोलना व जोड़ना इत्यादि का प्रशिक्षण, मुथाई ग्रुप द्वारा मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा (Self Defence) का प्रशिक्षण व राजकीय अस्पताल फागी के चिकित्सको द्वारा कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन (सीपीआर) के तहत कार्डियक अरेस्ट एवं सांस नहीं ले पाने जैसी आपातकालीन स्थिति में व्यक्ति की जान किस प्रकार बचाई जा सकती है व जिला सिविल डिफेन्स जयपुर के प्रशिक्षकों द्वारा नागरिक सुरक्षा के बारे में जानकारी तथा आपदा के समय किस प्रकार नागरिकों की जान बचाई जाती है एवं जान माल की रक्षा की जाती है का जीवन्त प्रदर्शन किया गया तथा कैडेट्स की जिज्ञासाओं को शान्त किया गया।

 एन सी सी निदेशालय राजस्थान जयपुर के निदेशक कर्नल जितेन्द्र कुमार, शौर्य चक्र ने भी शिविर में आयोजित की जा रहीं प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा एन सी सी कैडेट्स से रू व रू होकर कैडेट्स को प्रेरित किया।

डिप्टी कैम्प कमाण्डेन्ट मुख्य ग्लाईडिंग प्रशिक्षक डीएस चैहान ने जानकारी देते हुए कहा कि एन सी सी संगठन युवाओं को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने जैसे अनेक अवसर प्रदान करता हैं अन्य कोई भी संगठन ऐसे अवसर प्रदान नही करता। एनसीसी प्रतिवर्ष कैडेट्स के सैन्य प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करती है जिससे राजस्थान के विभिन्न काॅलेजों/स्कुलों के एनसीसी कैडेट्स भाग लेते है तथा शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते है।

कार्यक्रम के अन्त में कैम्प कमाण्डेन्ट ग्रुप कैप्टन सोमनाथ मित्रा ने आये हुए आई0आई0आर0एम0 काॅलेज के अधिकारीगण, सभी सहयोगी एन सी सी अधिकारियों, एन सी सी कैडेट्स एवं स्टाफ इत्यादि का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page