top of page
खोज करे

सोनल सलोनी माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट ने स्कूल के बच्चों को बांटे शिक्षण सामग्री

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 30 अग॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

बच्चों के लिए शिक्षा बहुत जरूरी–गोकुल माहेश्वरी


जयपुर। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है और आओ सभी लोग मिलकर सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा का पाठ पढ़ाएं। यह कहना है सोनल सलोनी माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी गोकुलदास माहेश्वरी का, जिन्होंने मंगलवार को राजधानी के टोंक रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सोनल सलोनी माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से बच्चों को स्टेशनरी आइटम्स व बुक्स बांटे।


इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पधारे राजस्थान प्रदेश अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पाटोदिया ने बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सोनल सलोनी माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से विभिन्न स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित करने का एक अनूठा अभियान चलाया जा रहा है, जो काबिल ए तारीफ है।



सुरेश पाटोदिया ने कहा कि बच्चों के लिए उनके जीवन में शिक्षा और संस्कार जीवन के मूल मंत्र हैं, क्योंकि शिक्षा कभी झुकने नहीं देगी और संस्कार कभी गिरने नहीं देगी।


इस अवसर पर नगर निगम ग्रेटर के पार्षद अरुण शर्मा ने कहा कि सोनल सलोनी चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से बच्चों को शिक्षित करने का बहुत ही अनूठा कार्य किया जा रहा है।



इसी कड़ी में मंगलवार को स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले नन्हें मुन्ने बच्चों को पेंसिल, रबड़, शॉर्पनर, स्केच कलर, नोट बुक इत्यादि बांटी गई। उल्लेखनीय है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शिक्षा के इस अभियान को शुरू किया जाएगा। साथ ही जो बच्चे पढने में अव्वल हैं, उनकी आगे की पढ़ाई के लिए सोनल सलोनी माहेश्वरी ट्रस्ट की तरफ से जल्द ही स्कॉलरशिप देने की शुरुआत भी की जाएगी।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page