सैलून चलाने वाली महिला के साथ मारपीट और अभद्रता,थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
- A1 Raj
- 18 जुल॰ 2023
- 2 मिनट पठन
जयपुर । शिवदासपुरा थाना इलाके के जगतपुरा जीवन रेखा चौराहे स्थित टेक मॉल में शेरंस ग्लैम सैलून की मालिक के साथ सोमवार मॉल प्रबंधन ने बदसलूकी की। इस संबंध में पीड़ित की ओर से शिवदासपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

सैलून मालिक सपना कछावा ने प्रेस से रू-ब-रू को बताया कि मॉल प्रबंधन कर्मवीर यादव और हुकमसिंह आदि ने उसके साथ मारपीट की और सैलून की स्टैंडी गिरा दी। इसके साथ ही बैनर फाड़ दिए साथ ही गाली-गलौच करते हुए धमकी के लहजे मे दुकान खाली कराने की बात कही।

उन्होंने यह भी नहीं सोचा कि एक महिला से किस तरह बातकरनी चाहिए। सपना ने बताया कि उनका सैलून 2 साल से इसी मॉल में चल रहा है बहुत सारी दुकाने शोरूम रेस्टोरेंट आदि भी इसी मॉल में चल रहे है। सोमवार सुबह मैनेजमेंट के आदमियों ने उनके सैलून में आए और कहा कि वह अपने बैनर-स्टैंडी आदि जो की आपने सैलून और ऊपर लगा रखे हैं उसे तुरंत हटा लो। सपना ने मैनेजमेंट के आदमियों से कहा कि आप पहले मॉल में लगे सभी बैनर पोस्टर हटाओ ,तभी वह अपने पोस्टर बैनर हटा लेगी और साथ उन्हे लिखित में नोटिस दें। इस पर कर्मवीर और हुकुम सिंह भड़क गए और पीडिता सपना से बदतमीजी करनी शुरू कर दी।

पीडिता का आरोप है कि इस कहासुनी में कर्मवीर और हुकुम सिंह उनके धक्मा-मुक्की करते हुए उनकी उंगली पकड़ कर मुंह से चबा दी। दिनदहाड़े इस घटना से वह बहुत सकते में आ गई। इसके अलावा पीडिता पर पुरुष कर्मचारियों ने गाली गलौज की बौछार कर करते हुए स्टैंडी फेंक कर बैनर फाड़ दिए। साथ ही उसे धमकी दी गई की उसकी खाली करवा देगे। पीड़िता का कहना है कि यह तो गनीमत रही कि उनका स्टाफ उन्हे बचाने आ गया वरना उनके साथ कुछ भी हो सकता था। इसके बाद वह मारपीट की रिपोर्ट शिवदासपुरा थाने में दर्ज है थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कर उनके साथ हुए अन्याय पर दोषियों को शीघ्र सजा दिलवाने की मांग की है।








टिप्पणियां