top of page
खोज करे

सुनील सोगण ने किया मुदिता चौधरी को कला संस्कृति सम्मान 2023 से सम्मानित

9 जुल॰ 2023
1 मिनट पठन

जयपुर। श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं के तत्वाधान में जयपुर निवासी युवा रंगकर्मी " मुदिता चौधरी " को रंगमंच विधा के निर्देशन के क्षेत्र में " कला संस्कृति सम्मान 2023 " से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उनको निवास स्थान पर जाकर दिया गया। संस्थान अध्यक्ष रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने प्रदान किया।

मुदिता चौधरी जयपुर की युवा रंगकर्मी है रंगमंच के क्षेत्र में निर्देशन व अभिनय के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं आपने अपने पहले नाटक "द रिस्पेक्टफुल प्रॉस्टिट्यूट " का निर्देशन किया और उसके बाद बच्चों के साथ ' लपट ' और " स्कूल फॉर वाइफस " जैसे नाटकों का भी निर्देशन किया।

हाल ही में आपने एनएसडी पास आउट विशाल विजय द्वारा निर्देशित नाटक " नो एग्जिट " में सह निर्देशन भी किया ।

रंगमंच कलाकार सुनील सोगण विभिन्न कला विद्या के अब तक 38 कलाकारों को कला संस्कृति सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं । इनका उद्देश्य है कला का संरक्षण करना व कलाकारों को मान सम्मान देना। सोगण कलाकारों को घर-घर जाकर सम्मानित करते है। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. राजकुमार, श्रीमती मधुबाला,मिस्ठी सिंह, चंद्र प्रकाश घिया ,राजेंद्र प्रसाद घिया, सुश्री पलक घिया आदि उपस्थित थे।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page