सुकृति में दिखी राजस्थान की संस्कृति
- A1 Raj
- 12 अग॰ 2023
- 1 मिनट पठन
फोटोग्राफी प्रदर्शनी में दिखे प्रदेश के सुनहरे रंग
जयपुर: जवाहर कला केन्द्र की सुकृति दीर्घा में दो दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। । 'राजस्थान्स लिविंग कैनवास' प्रदर्शनी को राजस्थानी संस्कृति के विभिन्न सुनहरे पलों को कैमरे में कैद कर सजाया गया है।

इन लम्हों को फोटोज में संजोने वाले चंदन शर्मा ने बताया की प्रदेश की संस्कृति के असली रंग यहां के मेलों में देखने को मिलते हैं। पुष्कर, बीकानेर, जालोर, जैसलमेर, जयपुर व अन्य जगहों पर होने वाले फेस्टिवल्स के अहम पलों को फोटोज में दिखाने का प्रयास किया गया है।








टिप्पणियां