सीमा देवंदा युवा कलाकार सम्मान 2023 से सम्मानित
- A1 Raj
- 2 अक्टू॰ 2023
- 1 मिनट पठन
राजावास। श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं के तत्वाधान में ग्राम राजावास निवासी " सीमा देवंदा " को युवा कलाकार सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार संस्थान के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने सीमा देवंदा के घर पर जाकर सम्मानित दिया।

सीमा देवंदा एक युवा चित्रकार है समय-समय पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेती रहती है। सीमा ने युवा महोत्सव सीकर में भी अपनी प्रतिभा दिखाई । इन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से चित्रकला विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है।

सुनील सोगण अब तक राजस्थान के विभिन्न विद्या के 40 से भी अधिक कलाकारों को घर घर जाकर सम्मानित कर चुके हैं इनका मुख्य उद्देश्य है कला संस्कृति साहित्य पुरातत्व का संरक्षण कलाकारों को मान सम्मान और मंच उपलब्ध करवाना।
इस अवसर पर महेश देवंदा, मोहन देवंदा, हंसराज देवंदा, सुरज देवंदा, सुमन देवी, सुनीता देवी, कविता देवी, गीता देवी आदि उपस्थित थे।







टिप्पणियां