top of page
खोज करे

साहित्य की प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 28 मार्च 2024
  • 1 मिनट पठन


जयपुुर 27मार्च2024 बीकेबीआईईटी में रामकृष्ण मिशन की ओर से स्वामी विवेकानंद के साहित्य की प्रदर्शनी

सह- बिक्री का भव्य आयोजन

पिलानी, बीके बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में स्वामी विवेकानंद विचार दर्शन नामक मोबाइल बुक स्टॉल का आयोजन किया गया ।

जिसमें स्वामी विवेकानंद के साहित्य की सह- बिक्री को बीकेबीआईटी, बीकेबीआईईटी,बीटीटीआई के सभीशिक्षकगण, स्टाफ और विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शित किया गया ।

कार्यक्रम समन्वयक पुस्तकालय एवं सूचना विभाग से डॉ. सरिता जैन ने बताया कि कार्यक्रम भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव और रामकृष्ण मिशन की125वीं वर्षगांठ के अवसर पर आधारित था जिसमें भारतीय दर्शन की प्रमुख पुस्तक वैदिक विज्ञान, प्रेरणादायक पुस्तके, शास्त्रीय, धार्मिक ग्रंथ,आध्यात्मिक विकास, सह मासिक विकास और योग पर प्रदर्शित की गई ।

बीकेबीआईईटी निदेशक डॉ. एसएम प्रसन्न कुमार ने स्वामी विवेकानंद को माला अर्पित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों को महान दार्शनिक एवं महान विचार स्वामी विवेकानंद के मार्गदर्शन पर चलने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रममेंबीकेबीआईईटी प्राचार्य डॉ अनिल कुमार शर्मा, बीटीटीआई प्राचार्य मनोज गौर और बीकेबीआईईटी,बीटीटीआईऔरबीकेबीआईएचई स्टाफ उपस्थित थे ।

बीकेबीआईईटी जीम कमर्शियल केके पारीक ने कहा कि इस तरह का आयोजन संस्था में होता रहना चाहिए जिससे देश के युवा का स्वास्थ्य एवं संस्कार राष्ट्र की बहुआयामी प्रगति का आधार बने कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शिक्षक गण और छात्रों ने इस प्रदर्शनी में बढ़ चढ़कर भाग लिया और स्वामी विवेकानंद की पुस्तकों के प्रति अपनी रुचि दिखाई ।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page