top of page
खोज करे

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ राष्ट्रीय कैडेट कोर का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 16 जून 2023
  • 2 मिनट पठन


 जयपुर, 16जून,2023 प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर श्री भवानी निकेतन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सीकर रोड जयपुर आज दिनांक 16 जून 2023 को सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ संपन्न हुआ ।

कैडेट्स ने देश भक्ति सहित राजस्थानी सांस्कृतिक परंपराओं को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। समापन समारोह के अवसर पर कर्नल जितेद्र सिंह ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर देश के युवाओं को एक बहुत अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध करवाता है। देश का युवा राष्ट्रीय कैडेट कोर में शामिल होकर देश और समाज की सेवा कर अपना खुद का भविष्य बना सकता है।

इस शिविर में प्रथम राजस्थान की बटालियन एन सी सी जयपुर के 583 कैडेट्स ने भाग लिया ।कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह और उनके प्रशिक्षण दल नेे कैडेट्स को फुट ड्रिल , आर्म्स ड्रिल ,गार्ड ऑफ ऑनर ,वैपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, स्माल आर्म्स फायरिंग, आदि का प्रशिक्षण साथ साथ पर्सनलटी डेवलपमेंट ,लीडरशिप, कम्युनिकेशन ,स्किल, सिविल डिफेंस ,प्राथमिक चिकित्सा/ उपचार ,आपदा प्रबंधन, केरियर काउंसलिंग तथा सशस्त्र सेनाओ में भर्ती होने के लिए शिक्षित एवं प्रेरित किया ।

कैम्प कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह के द्वारा कैडेट्स को बेसिक व एडवांस लीडरशिप, नेशनल इंटीग्रेशन, आरडीसी कैंप के लिए मार्गदर्शन दिया गया। कैंप के दौरान सभी कैडेट्स को पॉइंट .22 राइफल द्वारा फायरिंग का जीवंत अभ्यास पुलिस अकादमी रेंज पर दिया गया।

 कैंप के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता ,उपविजेता व अन्य कैडेट्स को कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह ने मेडल देकर पुरस्कृत किया और हौसला अफजाई की।

कैम्प को सफल बनाने के लिए श्री भवानी निकेतन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सीकर रोड जयपुर के अध्यक्ष शिवपाल सिंह नांगल और समस्त एन सी सी अधिकारी, स्टाफ ,प्रशिक्षित स्टाफ ,सिविल स्टाफ ,एंबुलेंस स्टाफ ,नर्सिंग सहायक व खान पान दल को धन्यवाद ज्ञापित किया ।सभी कैडेट्स को एन सी सी मोटो एकता व अनुशासन को सार्थक करने पर धन्यवाद दिया।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page