top of page
खोज करे

सरकारी विद्यालय की छात्रा ने तहसील स्तर पर किया टॉपर परिवार ,संबंधियों व स्कूल में खुशी की लहर

6 जून 2023
1 मिनट पठन

उनियारा के ढिकोलिया में राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में 95.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर उनियारा तहसील अपने और अपने माता - पिता एवम विद्यालय का नाम रोशन किया है ।

राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक के प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना ने बताया कि विद्यालय में दसवीं कक्षा में अध्यनरत छात्रा कोमल बैरागी शंभू दयाल बैरागी निवासी ढिकोलिया ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा में 95.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर उनियारा तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा कोमल बैरागी ने जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है ।

मंदिर पुजारी शंभू दयाल बैरागी की पुत्री कोमल बैरागी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता - पिता एवम गुरुजनों को देना चाहती है । साथ ही वह अपनी लगन निष्ठा के साथ अध्यनरत रहकर आगे पढ़कर आईआईटी इंजीनियर बनना चाहती है ।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page