top of page
खोज करे

सभी छात्र संगठनो ने मिलकर किया कुलपति सचिवालय का घैराव

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 8 जून 2023
  • 1 मिनट पठन


आज राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों द्वारा पहले JLN मार्ग को जाम करने की कोशिश की गई इसी बीच पुलिस ने छात्रों को रोका तो छात्रों व पुलिस के बीच झड़प हुई ।

प्रदर्शन में छात्रनेता किशन बैरवा, विनोद भूदोली, रिकु मीणा , सुनील नोदल, मोहन मान, अभिषेक चौधरी , मोहित यादव, कोमल मोहनपुरिया, राहुल महला, हरकेश छाबड़ी , विकास घोशल्या सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

छात्र नेता विनोद भूदोली ने बताया कि पहले भी हमने 140 km पद यात्रा कि , 22 दिन तक धरना प्रदर्शन किया लेकिन आर यू प्रसाशन झुठा है,

रिकुं मीणा ने बताया की यदि 15 दिवस में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकाला गया तो सभी छात्र नेता मिलकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

 ये हैं दस सुत्रीय मागें: -

1.अनाथ ,बेसहारा व गरीब तबके के छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय में फ्री शिक्षा व विशेष सीटें आरक्षित किइइ् कि जाएं।

2. पेयजल का स्थाई प्रबंध किया जाए।

3.विश्वविद्यालय परिसर में ई-रिक्शा व वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जाए ।

4. विश्वविद्यालय द्वारा हर वर्ष की जाने वाली फीस बढ़ोतरी को बंद किया जाए।

5. नए सत्र से छात्रावासों की सीटों में बढ़ोतरी की जाए ।

6. विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता व सुंदरता पर ध्यान केंद्रित किया जाए ।

7. केंद्रीय पुस्तकालय को 24 घंटे संचालित किया जाए।

8. यूजी पीजी की सीटों में बढ़ोतरी की जाए ।

9.विश्वविद्यालय परिसर में 24 घंटे वाई-फाई की सुविधा सुचारु रुप से होनी चाहिए ।

10. एम पेट की परीक्षा शीघ्र करवाई जाए तथा सीटों में बढ़ोतरी की जाए ।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page