सन टू ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा जयपुर के विशाल निःशुल्क शिविर तैयारियों के संबंध एक बड़ी बैठक
- A1 Raj
- 15 मई 2023
- 2 मिनट पठन
सन टू ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा नए दृष्टिकोण वाला निःशुल्क शिविर "प्रवचन नहीं, प्रयोग" आगामी 30 मई से 4 जून 2023 सुबह 6 से 8 बजे तक श्री भवानी निकेतन विद्यालय, सीकर रोड, जयपुर पर आयोजित होने जा रहा है, जयपुर में होने जा रहे इस दसवें शिविर की तैयारियों के संबंध में आयोजकों एवं सेवा धारियों की एक बड़ी बैठक सामुदायिक केंद्र सुभाष नगर में संपन्न हुई।

शिविर के मीडिया समन्वयक योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने बताया कि बैठक में सन टू ह्यूमन के संस्थापक पूज्य परम आलय जी की इंदौर से पधारी शिष्या मां सहजोबाई ने सम्यक आहार, सम्यक व्यायाम ओर सम्यक ध्यान के सूत्रों को बताते हुए कुछ ऊर्जावान प्रयोग करवाएं साथ ही शिविर आयोजन समिति के प्रमुख अजय मित्तल, आलोक तिजारिया एवं कमल सोमानी ने बैठक को संबोधित करते हुए शिविर के संबंध में तैयारियों का जायजा लेते हुए मार्गदर्शन दिए तथा बताया कि निशुल्क होने जा रहे इस शिविर में प्रतिदिन जयपुर के हजारों साधकों को पोषक तत्वों से भरपूर 20 आइटम्स वाला रसीला नाश्ता भी करवाया जाएगा, सारी व्यवस्थाएं जयपुर के अनेक समाज सेवीयो द्वारा अपने शहर के स्वास्थ्य लाभ एवं कल्याण के भाव से की जा रही है।

शिविर समन्वयक राजेश नागपाल ने बताया कि विभिन्न संगठनों के सहयोग से होने जा रहे शिविर की तैयारियों एवं प्रचार-प्रसार के लिए आयोजन समिति के संजय माहेश्वरी, नरेंद्र वैद्य, विवेक लड्ढा, राजेंद्र अग्रवाल शिवकुमार गोयल नारायण अग्रवाल राजेश नागोरी, गीता मखीजा एवं योगी मनीष भाई विजयवर्गीय आदि अनेक परम मित्र सहयोगीयो की परस्पर सहयोग से जयपुर के प्रत्येक वार्ड में और पार्क में डेमो करवाए जा रहे हैं जिसमें शिविर में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं करीब 5 से 10 हजार साधक एक साथ शिविर में साधना का लाभ लेंगे।








टिप्पणियां