top of page
खोज करे

सड़क हादसे में बाइक सवार युवा पत्रकार को हेलमेट ने बचाया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 25 सित॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

हेलमेट एक बार फिर साबित हुआ सुरक्षा कवच

जयपुर। हेलमेट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कोई भी दूपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना क्यों और कितना जरूरी हैं। लेकिन आज के युवा जल्दबाजी या अपने फैशन के चक्कर में हेलमेट पहनना उचित नहीं समझते जबकि वाहन चलाते समय हेलमेट उतना ही अनिवार्य है, जितना कि जीवन जीने के लिए पानी पीना जरूरी होता है। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनकर स्वयं को कैसे बचाया जा सकता है,

इसका एक वाक्या सोमवार शाम देखने को मिला। जबकि सिविल लाइन निवासी युवा पत्रकार गोविन्द सिंह अपने घर से शाम लगभग 4 बजे निकलकर मालवीय नगर एक इवेंट की न्यूज कवरेज के लिए जा रहे थे। अचानक राजधानी जयपुर के सहकार मार्ग पर इमली फाटक के पहले ज्योति नगर तिराहे पर एक बाइक ने उनकी बाइक को तेजी से टक्कर मार दी, जिससे वह अपनी बाइक के साथ लगभग 10 मीटर तक घसीटता हुए रोड के साइड में जा गिरे। इस हादसे में गनीमत यह रही कि इस दौरान गोविन्द के सिर से हेलमेट नहीं निकला नहीं तो उनके जीवन के साथ कोई बड़ी अनहोनी घटित हो सकती थी। वहीं हादसे के बाद आसपास के लोगों व राहगीरों ने पत्रकार गोविन्द को उठाकर बैठाया व प्राथमिक उपचार दिया।

वहीं इस हादसे के बाद युवा पत्रकार गोविंद सिंह का कहना है कि वह स्वयं को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि आज हेलमेट पहने रहने की वजह से उनके सिर में बिल्कुल भी चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं। हालांकि इस सड़क दुर्घटना में उनके दोनों हाथों व पैरों में मामूली चोटें आई हैं। गोविन्द ने अपने भगवान व माता–पिता और अपने सभी चहेते को दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page