top of page
खोज करे

संतोष जैन को नारी स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए नारी शक्ति वंदन अवार्ड से सम्मानित किया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 6 मार्च 2024
  • 1 मिनट पठन


नगर निगम ग्रेटर की ओर से जवाहर कला केंद्र जयपुर में नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया।

इसमें महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने श्रीमती संतोष जैन को नारी स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए नारी शक्ति वंदन अवार्ड से सम्मानित किया।

पिछले 10 वर्षों में संतोष जैन ने राजस्थान में करीब 10000 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया और उन्हें अचार- चटनी,पापड़,मंगोड़ी,आदि खाद्य- सामग्री बनाना और बेचना सिखाया।


पद्मावती स्वयं सहायता समूह की सचिव ऋतु जैन ने बताया कि संतोष जैन को पूर्व में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनीता भदैल एवं अन्य कई पदाधिकारीयों द्वारा भी समय - समय पर विभिन्न जगहों पर अवार्ड एवं प्रशस्ति-पत्रों से सम्मानित किया जा चुका है।


 
 
 

1 टिप्पणी


Sandeep Chhipa
Sandeep Chhipa
07 मार्च 2024

Congratulations mam

लाइक
bottom of page