top of page
खोज करे

श्री राधा गोपाल जी के प्राचीन मंदिर में धार्मिक आयोजन होते रहते हैं

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 13 अग॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

प्राचीन मंदिर "श्री राधा गोपाल जी" कांति नगर, पोलोविक्ट्री, जयपुर

यहाँ के पुजारी श्री रासबिहारी जी मंदिर की सेवा बहुत ही भाव से करते हैं। जिससे यहां चैतन्य बना रहता है।



यहाँ पर अनेक कार्यक्रम पुजा अनुष्ठान आदि होते रहते हैं। जैसे कथा वाचन, जनमाष्टमी उत्सव, पौष बड़ा, अन्नकूट आदि।



इसी क्रम में यहां पर मंडली सहित पंडित श्री कमलेश जी शास्त्री के श्री मुख से "श्री शिव महा पुराण" वाचन हो रहा है। 05 अगस्त को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होकर 13 अगस्त को पूर्ण आहुति व प्रसादी वितरण के साथ ही संपूर्ण होगा।



इस मन मोहक कथा मे अनेक विद्वान, पंडित, व पूजनीय संतों ने भी आशीर्वचन दिये हैं। अनेक भक्त इस चैतन्य भक्ति रस का जमकर आनंद ले रहे हैं। भक्तों की संख्या में दिनों दिन वृद्धि हो रही है।




इस कार्यक्रम में वार्ड 37 के पार्षद रवि सैनी, कृष्णा कूलवाल, ऊर्मिला जाँगिड़, सुमन सैनी, आभा वाढदार, विमला ढाका, सुमन राड, सरीता गोयल, व अन्य सभी महिलाओं ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया व अन्यों को भी कथा सुनने के लिए प्रेरित किया।

उर्मिला जा़गीड (ओनर शिवा बुटीक) ने शिव महापुराणकथा की मिडिया संयोजक रही ।




 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page