श्री योगा के स्टूडेंट्स ने योग महोत्सव में अपनी योगासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया
- A1 Raj
- 2 मई 2023
- 1 मिनट पठन
21 जून को योगा दिवस : केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से 21 जून को योग दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से 50 दिन पूर्व राजधानी जयपुर के योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. मंत्रालय का दावा है कि जयपुर में हुए इस योग अभ्यास में 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया.

श्री योगा ब्रह्मपुरी एवं इमली फाटक ब्रांच स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा
भवानी निकेतन शिक्षा समिति के स्पोर्ट्स ग्राउंड में योगा महोत्सव का आयोजन आयोजन बहुत ही भव्यता के साथ किया गया। जिसमें जयपुर के श्री योगा ब्रह्मपुरी एवं इमली फाटक ब्रांच स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। करीब 120 स्टूडेंट्स ने योगासन द्वारा लोगों का मन मोहा एवं उनको योग के लिए प्रेरित किया l

श्री योगा की संचालिका श्वेता सिंह ने आयुष मंत्रालय एवं आयोजकों का धन्यवाद किया । एवं कार्यक्रम के संचालन तथा व्यवस्था की सराहना की।

योग महोत्सव में शामिल हुई कई हस्तियां
2 मई को होने वाले योग महोत्सव में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, केंद्रीय आयुष और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई, के साथ राजस्थान के अनेक संसद सदस्य, आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, कुलपति राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), जयपुर के प्रो. संजीव शर्मा और आयुष मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए ।।









टिप्पणियां