top of page
खोज करे

श्री गुरु नानक देव जी की 554 वीं जयंती के उपलक्ष में 18 वीं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 22 नव॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

18 वीं अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता 2023-24

22 नवंबर, 2023 सी- स्कीम स्थित सेंट सॉल्जर पब्लिक स्कूल जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी की 554 वीं जयंती के उपलक्ष में 18 वीं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका शीर्षक था "देश के नवनिर्माण में श्री गुरु नानक देव जी के संदेश का महत्त्व ।"

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष माननीय सरदार अजय पाल सिंह जी के मार्गदर्शन में किया गया । इस भाषण प्रतियोगिता में सीबीएसई से संबंधित 14 विद्यालयों ने भाग लिया ।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि आईएएस माननीय डॉक्टर अमनदीप सिंह कपूर को एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनुरक्षण कर सम्मान दिया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर अमनदीप सिंह कपूर (आईएएस) विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, माननीय सरदार अजय पाल सिंह जी, विद्यालय प्रबंधन समिति कोषाध्यक्ष, सरदार जसवीर सिंह जी, गुरु नानक देव सत्संग सभा शिक्षा बोर्ड जनरल सचिव, सरदार बलदेव सिंह जी, सेन्ट सोल्जर पब्लिक स्कूल प्रताप नगर, सचिव सरदार गुरमीत सिंह जी मौजूद रहे । कार्यक्रम में उपस्थित सभी माननीय सदस्यों का शॉल पहनाकर व पौधे देकर स्वागत किया गया ।

मुख्य अतिथि सम्मानीय डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने अपने प्रेरणादायी विचारों से अभिभूत किया ।

भाषण प्रतियोगिता के सम्मानीय निर्णायकगण इतिहास एवं भारतीय संस्कृति विभाग राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर, अध्यक्ष प्रोफेसर संगीता शर्मा एवं इतिहास विभाग जयपुर, प्रोफेसर सर्वदमन मिश्रा जी रहे ।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों को देश के नवनिर्माण में गुरु नानक देव जी के शिक्षाओं की प्रासंगिकता से अवगत कराना था ।

भाषण प्रतियोगिता का परिणाम निर्णायकगण की सर्वसम्मति से घोषित होने पर प्रथम पुरस्कार विजेता रिद्धिमा चौधरी, भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम, प्रतापनगर रुपए - 3100/- द्वितीय पुरस्कार विजेता मीमांसा जैमन कैम्ब्रिज कोर्ट वर्ल्ड स्कूल मानसरोवर रुपए - 2100/- एवं तृतीय पुरस्कार विजेता नेहा परवानी , महावीर पब्लिक स्कूल, जयपुर रुपए - 1500/- रुपए एवं कैम्ब्रिज कोर्ट वर्ल्ड स्कूल को विजेता रनिंग ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्या माननीया श्रीमती सोनल शर्मा ने कार्यकम में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर अपने उद्बोधन में कहा कि "हम हमारे विद्यालय में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय - समय पर करते रहते है ताकि छात्रों का वाचन कौशल व उच्चारण कौशल निखर सके । "


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page