श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं के तत्वाधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
- A1 Raj
- 14 फ़र॰ 2024
- 1 मिनट पठन
चोमूं । श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं के तत्वाधान में बसंत पंचमी के उत्सव पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमूं में विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता का विषय " भारतीय कला और संरक्षण " रखा गया, इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया । प्राचार्य श्रीमती सुमन शर्मा ने चित्रकला प्रतियोगिता को बहुत ही रचनात्मकता पूर्ण बताया । संस्थान अध्यक्ष गोल्ड मेडलिस्ट रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने प्रतियोगिता के बच्चों को भारतीय कला के प्रति अवगत कराया । चित्रकला प्रतियोगिता के महत्व के बारे में बताया । बच्चों ने बहुत ही सुंदर चित्र ड्राइंग शीट पर बनाए। कला की देवी मां सरस्वती के जन्म दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन बहुत सुंदर रहा।

आगामी समय में चित्रकला प्रतियोगिता का निर्णय करके 19 फरवरी को प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।








टिप्पणियां