top of page
खोज करे

श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं के अध्यक्ष सुनील सोगण व कार्यकर्ता पलक वर्मा सम्मानित।

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 15 अग॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

जयपुर । अंबेडकर विचार मंच जयपुर के तत्वाधान में हरमाड़ा के नेशनल हाईवे स्थित अंबेडकर पार्क में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस समारोह में श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान,चोमूं के अध्यक्ष रंगमंच कलाकार सुनील सोगण को रंगमंच के क्षेत्र में सम्मानित किया गया और संस्थान की कार्यकर्ता जैतपुरा निवासी पलक वर्मा को भी समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

यह सम्मान वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर लाल सेवार्थी ने दिया है। सोगण ने विस्तार से स्वतंत्रता संग्राम में रंगमंच के योगदान के बारे में बताया कहां की स्वतंत्रता संग्राम में रंगमंच की महत्वपूर्ण भूमिका थी। भारत की आजादी में रंगमंच के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

संस्थान की कार्यकर्ता पलक वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए कहां कि हमें शहीदों के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए ।

अंबेडकर विचार मंच,जयपुर के अध्यक्ष मेहता राम काला जी ने कार्यक्रम का संचालन किया । इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग और बच्चे उपस्थित थे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page